सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पतंजलि योगपीठ ने खोज ली है कोरोना की आयुर्वेदिक दवा,

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने और संक्रमितों को ठीक करने की आयुर्वेदिक दवा तैयार हो चुकी है। पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने शनिवार को यह बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दवा का पहले फेज में क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है। इसका 100% रिजल्ट आया है। सैकड़ों मरीज इस दवा को लेने से ठीक हुए हैं। अगले 3-4 दिनों में वह ठीक हुए मरीजों के डेटा के साथ पूरा सबूत दुनिया के सामने रखेंगे।

बालकृष्ण ने कहा, '' कोरोना जब फैलना शुरू हुआ था तो हमने वैज्ञानिकों की टीम शोध के लिए लगा दी थी। वैज्ञानिकों ने कोरोना से लड़ने, उसे फैलने और ठीक करने की जड़ी-बूटियाें की पहचान की। उनका सैमुलेशन करने के बाद ट्रायल किया गया। सैकड़ों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ये दवाईयां दी गईं। इसका 100% रिजल्ट आया।''
बालकृष्ण ने कहा कि जिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ये दवाईयां दी गईं उनमें 70 से 80% मरीज महज 5 से 6 दिन में सही हो गए। सभी मरीज दवा लेने के अधिकतम 14 दिन में ठीक हो गए। ऐसे सभी मरीज बाद में कोरोना निगेटिव पाए गए। यही नहीं गंभीर मरीजों को भी यह दवा दी गई और वह भी ठीक हो गए। 

आयुर्वेद में कोरोना का 100% इलाज
बालकृष्ण ने कहा, कोरोना का समाधान आयुर्वेद से 100% संभव है। क्लिनिकल ट्रायल में सफलता मिली है। अब क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल कर रहे हैं। अभी तक इसमें भी सकारात्मक परिणाम मिले हैं। आने वाले 3-4 दिन में हम इसका पूरा विवरण दुनिया के सामने पेश करेंगे। सबूतों और साक्ष्यों के साथ।

पूरी दुनिया के वैज्ञानिक दवा करने में जुटे 
पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण जिस कोरोना की दवा खोज लेने का दावा कर रहे हैं उसके लिए पूरी दुनिया के बड़े से बड़े वैज्ञानिक दिन-रात शोध कर रहे हैं। अगर बालकृष्ण का यह दावा सही पाया जाता है तो भारत समेत पूरी दुनिया के लिए यह बड़ी राहत की बात होगी। यही नहीं भारत और आयुर्वेद का डंका भी पूरी दुनिया में बजने लगेगा। अभी तक पूरी दुनिया में 77.39 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.28 लाख लोगों की मौत भी हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अब भारत ही ऐसा देश है जहां संक्रमण फैलने और इससे मरने वालों की रफ्तार सबसे तेज है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...