सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर 11, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घर पर कुर्की ,डेढ़ घंटे बाद लॉटरी लगी 2-हज-उमरा पर जा सकेंगी महिलाएं 3-स्मोकिंग करने वालों से दूर रहना जरूरी

  15 OCT 2022 FORCE TODAY NEWS REPORT REENA JOSHI  घर पर कुर्की ,डेढ़ घंटे बाद लॉटरी लगी कोल्लम के रहने वाले पुकुंजू ने केरल सरकार की अक्षय लॉटरी में 70 लाख रुपए जीते हैं। मजेदार बात यह है कि लॉटरी खुलने से डेढ़ घंटे पहले ही बैंक वालों ने कर्ज नहीं चुकाने पर उनके घर कुर्की का नोटिस चिपकाया था। पुकुंजू ने होम लोन लिया था, पर लॉटरी खेलने की आदत के कारण चुका नहीं पाए। 12 अक्टूबर को मछलियां खरीदने के लिए जाते समय पुकुंजू ने एक बार फिर राज्य सरकार की अक्षय लॉटरी का टिकट खरीदा। इसी दिन दोपहर दो बजे कुर्की का नोटिस चिपकाया गया। पुकुंजू की वाइफ ने पति को फोन करके नोटिस की जानकारी दी। दोनों निराश थे। उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है। वे घर बचाने के तरीके तलाश रहे थे, तभी दोपहर साढ़े तीन बजे अक्षय लॉटरी का नंबर खुला और फिर पुकुंजू को पूरे 70 लाख का इनाम मिला। पत्नी के कहने पर खरीदा था लॉटरी का टिकट पुकुंजू ने बताया कि 12 लाख के होम लोन के अलावा उन पर उनके पिता का लिया 5 लाख का कर्ज भी था। पिता से उन्होंने लॉटरी के टिकट खरीदने के लिए ही कर्ज लिया था। पुकुंजू ने यह भी बताया कि...