Posts

Showing posts from December 30, 2021

पीयूष जैन ने पिता के सिखाए फार्मूले से इतना कमाया कि 195 करोड़ कैश 2-एक गलती ने किया देश का सबसे बड़ा खुलासा

Image
 पीयूष जैन ने पिता के सिखाए फार्मूले से इतना कमाया कि 195 करोड़ कैश पढ़ने में सामान्य, हिन्दी मीडियम से साइंस ग्रेजुएट...न कोई तकनीकी डिग्री और न कोई विशेष ट्रेनिंग। लेकिन इस इत्र कारोबारी के कन्नौज और कानपुर के घर से अब तक कुल 194.45 करोड़ कैश मिल चुका है। इनमें से 177 करोड़ कानपुर से और 19 करोड़ कन्नौज से मिला है। इसके अलावा 23 किलो सोना और 6 करोड़ कीमत का चंदन ऑयल बरामद हुआ था। कार्रवाई पूरी करने के बाद पीयूष को गिरफ्तार करने के साथ ही कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पीयूष को 14 दिन ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  पीयूष कैसे इस अकूत संपत्ति का मालिक बन गया? ज्यादातर लोगों ने बताया कि बेहद सीधा और चुपचाप रहने वाला पीयूष अपने काम में मास्टर है। करीब 25 साल पहले उसे अपने पिता महेश चंद्र जैन के साथ कंपाउंड बनाना सीखना शुरू किया। इसे बनाने में उसने वो महारथ हासिल की कि उसके आगे पूरे कन्नौज में कोई नहीं टिकता है।  12वीं तक की पढ़ाई उसने ग्वाल मैदान एसएन इंटर कॉलेज (अब केके इंटर कॉलेज) से पूरी की। वह पढ़ने में काफी अच्छा था। इसके बाद साल 1983 में कानपुर के क्राइ...