सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून 20, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

21 जून) को सूर्यग्रहण -full detail ग्रहण का राशियों असर पड़ेगा

आज रात 10.18 बजे से सूतक लग जाएगा; मंदिर बंद हो जाएंगे, कल दोपहर 02.02 बजे के बाद मंदिरों के पट खुलेंगे  (21 जून) को सूर्यग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। यह सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इससे 12 घंटे पहले यानी आज रात 10.18 बजे से सूतक लग जाएगा। इससे मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे, जो मोक्ष होने के बाद ही खोले जाएंगे। गुफा मंदिर के पंडित लेखराज शर्मा ने बताया कि मंदिर में पूजन रात 9 बजे तक संपन्न करा दी जाएगी। इसके बाद भगवान के शयन में जाते ही मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। रविवार सुबह 10 बजकर 18 मिनट से लेकर 3 घंटे 44 मिनट सूर्यग्रहण रहेगा। दोपहर 02.02 बजे मोक्ष होने पर मंदिरों के पट खोले जाएंगे। भगवान को तीर्थ जल से स्नान कराने के बाद पूजा अर्चना कर उन्हें भोग लगाया जाएगा। जिन लोगों को अपनी राशि का पता नहीं है, वह लोग स्नान कर लाल वस्त्र पहनें और सूर्य मंत्र का जाप करें।  ग्रहण के दौरान हवन-पूजन करें ग्रहण समय में जाप, हवन, आदि करने से हजार गुणा फल प्राप्त होता है। इसके बाद तीर्थ, स्नान, दान, आवश्यक रूप से करना चाहिए। खाने-पीने की वस्तुओं में कुशा या तुलसी पत्र डाल दें। मू...

पहले परिक्रमा की, फिर मौका देखकर -FORCE-TODAY

मंदिर में आते ही चोर ने पहले परिक्रमा की, फिर मौका देखकर 1 किलो चांदी और 10 ग्राम सोने का छत्र ले गया-  फतेहाबाद के भट्टूकलां में नवनिर्मित करणी माता मंदिर से एक चोर सोने और चांदी का छत्र लेकर फरार हो गया। आरोपी मंदिर में आया और पहले मूर्ति की परिक्रमा की। इसके बाद मौका देखकर 1 किलो चांदी और 10 ग्राम सोने के छत्र को लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  मंदिर के पुजारी ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर वह महज 10 मिनट के लिए मंदिर से बाहर गया था। वापस आकर देखा तो करणी माता की मूर्ति से 1 किलो चांदी और 10 ग्राम सोने का छत्र चोरी मिला। उन्होंने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक शख्स मंदिर में खड़ा नजर आ रहा है।  उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। उसने मंदिर में आते ही सबसे पहले मूर्ति की परिक्रमा की। इसके बाद बाहर की तरफ काफी देर तक देखता रहा। जब उसे लगा कि कोई नहीं है तो वह अंदर घुसकर मूर्ति से छत्र चुराकर ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। अभी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।