Posts

Showing posts from December 26, 2021

गांधीजी को गाली 2-जनता से लिया जाएगा पुलिस के काम पर फीडबैक, 3-30 लाख की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Image
  गांधीजी को गाली- संत कालीचरण के विवादित भाषण 27 DEC 2021 संत कालीचरण रायपुर में धर्म संसद-2021 में महाराष्ट्र से आए संत कालीचरण ने मंच से गांधीजी के बारे में गलत बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। सन 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।     धर्म संसद के समापन समारोह में शनिवार को संत कालीचरण यह भाषण दे रहे थे तो दर्शकों के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे, भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने और नंदकुमार साय भी मौजूद थे। नाथूराम गोडसे को जब दोनों हाथ जोड़कर कालीचरण ने नमस्कार किया तो भीड़ जय श्रीराम के नारे लगाकर तालियां बजाने लगी। कालीचरण पिछले साल सोशल मीडिया पर एक वीडियो की वजह से काफी चर्चा में आए थे, जिसमें वह मंदिर के भीतर शिव तांडव स्त्रोत गाते हुए नजर आ रहे थे।  जैसे ही संत कालीचरण ने बापू पर यह बयान दिया तो कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और राज्य गौसेवा आयो...