BIG-NEWS--आतंकी की मां एके-47 राइफल के साथ-
पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी की मां को गैर-कानूनी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला पर आतंकवादियों की मदद और दो युवाओं की मिलिटेंट रैंक पर भर्ती करने का आरोप है। एक तस्वीर में महिला एके-47 राइफल के साथ नजर आ रही है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम नसीमा बानो है। उसे 20 जून को गिरफ्तार किया गया था। वह कुलगाम के रामपोरा काईमोह की रहने वाली है। उसका आतंकवादी बेटा 6 मई 2018 को मारा गया था। दरअसल, महिला की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की आलोचना की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने बयान जारी कर महिला की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस बारे में कई पोस्ट की गई हैं और इन्हें शेयर किया जा रहा है। इसमें मामले के तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा भी गया है। इसके चलते इलाके की शांति और एकता में खलल पड़ सकता है। कानूनी नियमों को ध्यान में रखते हुए महिला को गिरफ्तार किया पुलिस ने कहा- महिला को कानून को ध्यान में रखते हुए गिरफ्तार किया गया है और उसे अनंतनाग के महिला पुलिस थाने में रखा गया है। इस महिला का एक फोटो है, जिसमें वह हथियार लिए हुए है। ...