Skip to main content

Posts

Showing posts from April 14, 2020

मास्क को गैरजरूरी बता उसका मजाक उड़ाया था। FORCE-TODAY REPORT

कोविड-19 को लेकर टिकटॉक पर इन दिनों कई वीडियो चल रहे हैं। कुछ मजाकिया  तो कुछ में संक्रमण से बचने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। ऐसे ही एक टिकटॉक वीडियो में एक युवक ने मास्क को गैरजरूरी बता उसका मजाक उड़ाया था। युवक अब कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसके पहले टिक-टॉक वीडियो में वह मास्क का मजाक उड़ाता हुआ नजर आया था। जिसमें वह कह रहा था कि इस कपड़े के टुकड़े पर क्या भरोसा करना। भरोसा करना है, तो ऊपर वाले खुदा पर करो। मध्य प्रदेश के सागर शहर के सरकारी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जी एस पटेल ने रविवार को बताया कि 10 अप्रैल को 25 वर्षीय युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भी वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहा था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया। युवक की हालत स्थिर है। सागर जिले में वह कोरोना का पहला मरीज है।                                                 ...

इस एप से चोरी होता है पर्सनल डेटा,-FORCE-TODAY-REPORTER SHAHRUMA

forcetodaynews UAM.NO-UK08D0004766    साइबर खतरा- REPORT- SHAHRUMA U.K साइबर खतरा-    जूम एप का बढ़ता इस्तेमाल चिंताजनक, लीक हो रहे वीडियो -  - कोरोनावायरस के चलते भारत में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसके चलते सरकार, कंपनियां और कई राजनितिक पार्टियों से जुड़े लोग घर से काम कर रहे हैं। इस दौरान एक एप बेहद चलन में आया है, जिसका नाम जूम है। जूम एक फ्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है। इसके जरिए यूजर एक बार में अधिकतम 100 लोगों के साथ बात कर सकते हैं, लेकिन अब जूम एप को लेकर चिंताजनक बातें सामने आईं हैं। बताया जा रहा है कि इस एप के इस्तेमाल से आपका डेटा आसानी से चोरी किया जा सकता है। साथ ही इससे होने वाली वीडियो कॉलिंग को भी हैक किया जा सकता है। साइबर सिक्युरिटी की भारत की नोडल एजेंसी सीईआरटीएन (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ) ने इसका इस्तेमाल करने वाले भारतीयों को चेतावनी जारी की है। बताया गया है कि इस एप से आप पर साइबर अटैक हो सकता है। इसे इस्तेमाल करने वाले का डेटा लीक हो सकता है। इससे पहले कनाडा के रिसर्च ऑर्गनाइजेशन सिटिजन लैब ने पाया था कि एस एप...