सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर 19, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भगवान की भक्ति का हैरान करने वाला मामला 2-अयोध्या का रिकार्ड तोड़ दिया

20-NOV 2021 FORCE-TODAY NEWS  भगवान की भक्ति का हैरान करने वाला मामला  आगरा में भगवान की भक्ति का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार सुबह पुजारी लेख सिंह मंदिर में पूजा करने पहुंचे। पूजन के लिए वह लड्डू गोपाल को स्नान करा रहे थे। उसी दौरान प्रतिमा हाथ से गिर गई और प्रतिमा का हाथ टूट गया। इससे वह दुखी हो गए। तुरंत उन्होंने खुद खपच्ची से मूर्ति के हाथ पर कच्चा प्लास्टर चढ़ाया। फिर लड्डू गोपाल को गोद में लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। वह वहां लड्डू गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराने की जिद पर अड़ गए।डॉक्टरों के मना करने पर पुजारी रोते-रोते बेसुध हो गया। उसकी हालत देखने के बाद खुद CMS ने लडडू गोपाल का पर्चा बनवाकर अपने हाथों से प्लास्टर करवाकर पुजारी को सौंपा। इसके बाद भी भगवान को दर्द होने की बात सोच कर पुजारी रोता हुआ, उन्हें अपने साथ लेकर गया।  लेख सिंह शाहगंज के खासपुरा एरिया के पथवारी मंदिर में पुजारी हैं। 30 साल पहले मंदिर में लड्डू गोपाल विराजमान किए थे। लेख सिंह बच्चों की तरह उनका ख्याल रखते थे। सर्दी, गर्मी और बरसात में मौसम के अनुसार उनके वस्त्र...