Skip to main content

Posts

Showing posts from May 12, 2020

नेपाल के ऐतराज के पीछे भी चीन COVER STORY FORCE TODAY

पूर्वी लद्दाख की पैंगोंग झील---- 12-MAY-कैलाश मानसरोवर के लिए भारत ने लिपुलेख का रास्ता शुरू किया, नेपाल ने कहा- यह हमारे इलाके से गुजर रहा पूर्वी लद्दाख की पैंगोंग झील और सिक्किम सेक्टर की नाकू ला सीमा। दोनों जगहों के बीच की दूरी एक हजार किलोमीटर से भी ज्यादा है। दोनों ही इलाके भारत-चीन के बीच की 3488 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल में आते हैं और ताजा सीमा विवाद की वजह से सुर्खियों में भी हैं।  हालांकि, इस बार भारत-चीन के सैनिकों के बीच का मामला विवाद से आगे निकलकर आमने-सामने के टकराव पर पहुंच चुका है। पैंगोंग झील और नाकू ला में इसी महीने की शुरुआत में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई। सैनिकों ने एकदूसरे को घूंसे मारे। पथराव भी हुआ। इसमें 10 सैनिक घायल हाे गए। पैंगोंग कोई छोटी झील नहीं है। 14 हजार 270 फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस झील का इलाका लद्दाख से तिब्बत तक फैला है। यह 134 किमी लंबी है। कहीं-कहीं 5 किमी तक चौड़ी भी है। दोनों देशों की सेना यहां नावों से पेट्रोलिंग करती है। दरअसल, इस झील के बीच में से भारत-चीन की लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल गुजरती है। इसके दो-तिहाई हिस्से...