Skip to main content

Posts

Showing posts from May 2, 2021

ये कैसे बेटे पिता के शव को jcb से ..

  FM BAND ENGLISH SONG CLICK   FORCE TODAY LOGO LINK   ३१/०५/२०२१   ये कैसे बेटे? पिता के शव को jcb से उठा कर गद्दे मै दफनाया।  उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक इंसानियत को झकझोरने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। बलरामपुर में राप्ती नदी में कोरोना संक्रमित मृतक का शव फेंकने के मामले के बाद अब संत कबीरनगर जिले में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोना संक्रमित मृतक पिता का अंतिम संस्कार करने की बजाय बेटों ने शव को JCB से कूड़े की तरह उठाया और गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसका वीडियो सामने आया है। जिन बेटों ने पिता की उंगली पकड़कर चलना सीखा उनके इस अमानवीय व्यवहार से लोग हैरान रह गए। मामला संत कबीरनगर जिले के थाना बेलहर क्षेत्र के परसा शुक्ल गांव का है। यहां के राम ललित की तबीयत काफी दिनों से खराब थी। उनके 3 बेटे हैं। बेटों ने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। घर आने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उनकी मौत हो गई। शव को छूने से कतराने लगे परिजन पिता की ...