मैं तुम्हारी पूरी मदद करूंगा, मुझसे एक बार दोस्ती तो करो 2-किम जोंग ने अफसरों को दी मौत की सजा:
किम जोंग ने अफसरों को दी मौत की सजा: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने फिर एक बार बर्बरता दिखाई है। उसने देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने वाले अपने पांच अफसरों को मौत की सजा दे दी। तानाशाह के आदेश पर उन्हें गोली मार दी गई। डिनर पार्टी में की थी देश की अर्थव्यवस्था पर चर्चा नॉर्थ कोरिया पर नजर रखने वाली साउथ कोरिया की साइट डेली एनके के मुताबिक आर्थिक मंत्रालय के इन पांचों अधिकारियों ने एक डिनर पार्टी में देश की अर्थव्यवस्था पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने किम के शासन की नीतियों की आलोचना भी की थी। चर्चा के दौरान उन्होंने देश में औद्योगिक सुधार की जरूरत बताई थी। कहा था कि नॉर्थ कोरिया को अपने प्रतिबंधों को दूर करने के लिए विदेशी मदद भी लेनी चाहिए। 30 जुलाई को दी गई मौत की सजा साउथ कोरिया की साइट के मुताबिक, इस चर्चा की किम जोंग उन से शिकायत की गई थी। किम आर्थिक मंत्रालय के भी प्रमुख हैं। इसके बाद सभी को बुलाया गया और उन पर दबाव डालकर कबूल करवाया गया कि उन्होंने नॉर्थ कोरिया के शासन को कमजोर करने की कोशिश की। 30 जुलाई को उन्हें गोली मार दी गई। इन सभी के परिवारों को येडोक के एक पॉल...