भारतीय महिला को मौत की सजा-2-सेल्फी पड़ गयी भारी 3-कोटद्वार -मै खूनी संघर्ष
FORCE TODAY NEWS KOTDWARA N.SG 14 MARCH 2022 1;00 HOUR भारतीय महिला को मौत की सजा- यमन कोर्ट ने एक भारतीय महिला को मौत की सजा सुनाई है। महिला का नाम निमिषा प्रिया है। अब प्रिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें केंद्र को निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में प्रिया ने पीड़ित परिवार के साथ बातचीत की सुविधा देने और यमन कानून के मुताबिक खून की कीमत देकर प्रिया को मौत की सजा से बचाए जाने की मांग की। यमन कोर्ट ने प्रिया को हत्या का दोषी ठहराया है। प्रिया ने यमन के होम मिनिस्ट्री और यमन में भारतीय दूतावास से भी गुहार लगाई गई है। 7 मार्च 2022 को यमन की एक अदालत ने निमिषा की उस अपील को खरीज कर दिया, जिसे 2017 में तलाल अब्दो महदी की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी। प्रिया ने महदी पर आरोप लगाया था कि उसने प्रिया के साथ मारपीट, गाली-गलौज और सेक्सयुली एव्यूज किया। उसके पासपोर्ट जब्त कर लिया और उसे नशीला इजेक्शन लगाया। घटना 2017 की है। निमिषा प्रिया के परिवार ने मौत की सजा के खिलाफ कोर्ट ऑफ अपील का दरवाजा खटखटाया था। यमन की राजधानी सना में अदाल...