सुंदरता पर घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि सुंदरता --5 in 0ne news@ story
सुंदरता पर घमंड नहीं करना चाहिए, एक राजा का मंत्री बहुत बुद्धिमान था, लेकिन वह दिखने में सुंदर नहीं था, एक दिन राजा ने मंत्री से कहा कि आप बुद्धिमान हैं, लेकिन आप सुंदर भी होते तो अच्छा रहता कभी भी सुंदरता को नहीं व्यक्ति को गुणों देखना चाहिए। गुणों से ही व्यक्ति की असली पहचान होती है। इस संबंध में एक लोक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार पुराने समय में एक राजा बहुत सुंदर था। इसी वजह से उसे अपने सुंदर चेहरे पर बहुत घमंड था। राजा के महामंत्री बहुत विद्वान थे, लेकिन वे दिखने में सुंदर नहीं थे। मंत्री का रंग सांवला था और चेहरे पर भी कई छोटे-छोटे निशान थे। एक दिन राजा मजाक के मूड में था। उसने अपने मंत्री से कहा कि आप बुद्धिमान हैं, लेकिन अगर आप सुंदर भी होते तो अच्छा रहता। महामंत्री समझ गए कि राजा उनकी खिंचाई कर रहे हैं। मंत्री ने राजा कहा कि राजन् रूप-रंग तो उम्र के साथ नष्ट हो जाता है, अच्छे इंसान की पहचान उसके गुणों से और ज्ञान से ही होती है। राजा ने मंत्री से कहा कि जो आप बोल रहे हैं, क्या इसे साबित भी कर सकते हैं? मंत्री कहा कि ठीक है महाराज, मैं ये बात कल साबित कर दूंगा। उस स...