Skip to main content

Posts

Showing posts from August 6, 2022

नूपुर का समर्थन-तलवार, हॉकी स्टिक से हमला,2-भारत की विमेंस क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास-

 DATE - 06/08/2022 नूपुर का समर्थन - तलवार, हॉकी स्टिक से हमला, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर एक युवक पर करीब 15 लोगों ने तलवार और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया।घटना जिले के कर्जत इलाके में 4 अगस्त को हुई। अहमदनगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अहमदनगर के कर्जत इलाके में प्रतीक पवार नाम के युवक को 10 से 15 मुस्लिम युवकों ने रोक लिया। आरोपियों के हाथ में हॉकी स्टिक, तलवार और अन्य हथियार थे। प्रतीक को उन्होंने सोशल मीडिया में नूपुर शर्मा की डीपी लगाने और समर्थन करने को लेकर धमकी दी।   मुस्लिम युवकों ने प्रतीक से कहा कि हिंदू होने का तुम बहुत दिखावा कर रहे हो और इसके बाद उस पर हमला कर दिया। प्रतीक बेहोश होकर गिर पड़ा। भीड़ को लगा कि वह मर चुका है तब वे उसे छोड़कर भाग गए। उसे अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि प्रतीक को 35 टांके लगे हैं और पसलियां बुरी तरह से टूट चुकी हैं।भाजपा विधायक नितेश राणे ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा के व...