Skip to main content

Posts

Showing posts from September 1, 2020

पतंग के साथ उड़ गई तीन साल की लड़की,

  ताइवान के सिंचु शहर में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव चल रहा है। रविवार को यहां एक विशाल पतंग की पूंछ पर लड़की फंस गई। देखते ही वह हवा में उड़ गई। कई बार गोता लगाने के बाद वह जब नीचे की तरफ आई तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। 30 सेकंड तक हवा में रही पतंग के साथ लड़की हवा में करीब 30 सेकंड तक रही। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। वहां मौजूद हर किसी की चीख निकल गई। नीचे उतरने पर उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, उसे कोई बड़ी चोट नहीं लगी। सिंचू शहर के मेयर लिन चि-चेन ने फेसबुक पर इस घटना के लिए माफी मांगी है। यूएस ओपन में भारत को कामयाबी: सुमित नागल पहली बार दूसरे राउंड तक पहुंचे, अमेरिका के ब्रेडली क्लान को हराया; कोरोनावायरस के बीच बगैर दर्शकों के खेले जा रहे टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में भारत की शानदार शुरुआत हुई। सुमित नागल ने पहले राउंड में अमेरिका के ब्रेडली क्लान को 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से शिकस्त दी। भारतीय टेनिस स्टार नागल दूसरी बार टूर्नामेंट खेल रहे हैं। अगला मुकाबला ऑस्ट्रिया के वर्ल्ड नंबर-3 डोमिनिक थिएम के साथ होगा। डिफेंडिंग चैम्पियन राफेल...