सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Featured post FORCE-TODAY

भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास,

  13 JUL 2026 FORCE TODAY NEWS REPORT , भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट के 'होम ऑफ क्रिकेट' लॉर्ड्स में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 270 रन से हराकर पहला महिला टेस्ट अपने नाम कर लिया। यह लॉर्ड्स के 142 साल के टेस्ट इतिहास में पहला मौका था, जब इस प्रतिष्ठित मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला गया और भारत ने इस ऐतिहासिक मुकाबले को शानदार अंदाज में जीतकर यादगार बना दिया। भारत ने चौथे दिन सुबह इंग्लैंड की दूसरी पारी 186 रन पर समेटते हुए मुकाबला अपने नाम किया। इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन मेजबान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। भारत को अंतिम दिन जीत के लिए केवल चार विकेट की जरूरत थी, जिसे उसने पहले ही सत्र में हासिल कर लिया.... भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी केवल 170 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी 147/7 के स्कोर पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने 457 रन का लक्ष्य रखा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर...
हाल की पोस्ट

देहरादून-25 मुस्लिम परिवार छोड़ गए घर, मस्जिद पर भी ताला--

  16 JUN 2026 FORCE TODAY NEWS  25 मुस्लिम परिवार छोड़ गए घर, मस्जिद पर भी ताला--- देहरादून के विकासनगर में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में भड़के बवाल ने गांव की सामाजिक तस्वीर बदल दी है। हिंसा, आगजनी और तनाव के बीच 25 से अधिक मुस्लिम परिवार रात के अंधेरे में अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। गांव के मुस्लिम मोहल्लों में सन्नाटा पसरा है और लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद परिवारों के मन से असुरक्षा और दहशत का डर नहीं निकल पा रहा है।  देहरादून के सहसपुर थाना इलाके के बैरागीवाला गांव में शनिवार को भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद रविवार को सांप्रदायिक हिंसा और भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव से भागी भीड़ ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया जहां करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक चली। शाम को फिर पत्थर बिछाकर हाईवे जाम कर दिया गया....  मृतक के स...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

PoK में UN ऑफिस में लगाई आग

01 MAR 2026 पाकिस्तान, कराची में अमेरिकी कांसुलेट तो PoK में UN ऑफिस में लगाई आग-- इजरायल   और   अमेरिका  के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है। इजरायल और अमेरिकी आर्मी ने ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई के ऑफिस पर सटीक हमला किया। जब हमला किया गया, उस समय खामेनेई अंदर मीटिंग कर रहे थे। हमले में उनके साथ 40 अधिकारियों की मौत हुई है। ईरान के सरकारी टीवी ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। इसके बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में हमले शुरू किए हैं। ईरान की ओर से कहा गया है कि इजरायल और अमेरिका को उनके जुर्म की सजा दी जाएगी। इस लड़ाई से इजरायल और ईरान समेत बल्कि पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। लाहौर से लेकर इराक तक प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्‍च नेता खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्‍तान के कराची शहर में जहां अमेरिकी वाणिज्‍य दूतावास पर भीड़ ने हमला कर दिया, वहीं अब लाहौर में भी प्रदर्शन हो रहा है। लाहौर में भारी भीड़ अमेरिकी वाण‍िज्‍य दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रही है। कराची में तो अमेरिकी सुरक्षा गार्ड को गोली चलानी पड़ी है। वहीं इराक में भी अमेरिकी दूतावास को घे...

BREAKING NEWS-प्लेन क्रैश में चली गई जान, धूं-धूं कर जल गया विमान......

  28 JAN 2026 अजित पवार का हुआ निधन, प्लेन क्रैश में चली गई जान, धूं-धूं कर जल गया विमान... ...  महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार पांच अन्य लोग भी इस हादसे में नहीं बचे। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया.. . .  यह हादसा पुणे जिले के  बारामती  में हुआ जब उनका चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। हादसे का समय:  विमान सुबह करीब 8:45 बजे मुंबई से बारामती जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हताहत:  रिपोर्टों के अनुसार, इस दुखद हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी  6 लोगों की मौत  हो गई है, जिनमें उनके सुरक्षाकर्मी और पायलट शामिल थे। कारण:  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के वक्त तकनीकी समस्या या आपातकालीन लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान क्रैश होकर मलबे में तब्दील हो गया और उसमें आग लग गई।   FORCE TODAY NEWS REPORT

क्या हरिद्वार में गढ़वाली अस्तित्व खतरे में है?

DATE 25 DEC 2025 क्या हरिद्वार में गढ़वाली अस्तित्व खतरे में है? हर की पौड़ी और गंगा घाटों पर बाहरी वर्चस्व से सहमी 'देवभूमि' की पहचान हरिद्वार: जिसे सदियों से 'देवभूमि' उत्तराखंड का प्रवेश द्वार और गढ़वाल का गौरव माना जाता रहा है, आज अपनी ही पहचान को लेकर संघर्ष कर रहा है।एक बड़ा सवाल जो आज हर स्थानीय निवासी के मन में उठ रहा है—क्या हरिद्वार अब वास्तव में गढ़वालियों का है? हर की पौड़ी: आस्था का केंद्र या बाहरी एकाधिकार? हर की पौड़ी, जो विश्व भर में गंगा आरती और आस्था का केंद्र है, वहां की जमीनी हकीकत तेजी से बदल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों पर अब स्थानीय पंडा-पुरोहितों और छोटे व्यापारियों की जगह बाहरी राज्यों से आए लोगों ने ले ली है। "आप हर की पौड़ी जाएं या किसी भी प्रमुख गंगा घाट पर, आपको वहां 'गढ़वाली' या 'पहाड़ी' लहजे की जगह अन्य राज्यों की बोलियां और व्यवहार हावी मिलेंगे। पूजा-पाठ की सामग्री बेचने से लेकर घाटों के प्रबंधन तक, हर जगह बाहरी लोगों का 'कब्जा' दिखाई दे रहा है।" बदलती जनसांख्यिकी (Demographics) और लुप्त होती...

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...