Skip to main content

Posts

Showing posts from April 4, 2022

शर्मनाक पुलिस को पता था-करौली में हुआ उपद्रव

 शर्मनाक पुलिस को पता था-करौली में हुआ उपद्रव राजस्थान के करौली में हुआ उपद्रव पहले से ही प्लांड था। छतों से सैकड़ों टन पत्थर और दर्जनों लाठी-सरिए, चाकू की बरामदगी इसकी गवाही दे रहे हैं। यह सब एक दिन के विवाद के कारण नहीं हुआ है। माहौल खराब करने की ये साजिश पिछले कई दिनों से रची जा रही थी। शर्मनाक ये कि पुलिस को पता था कि ऐसा हो सकता है। फिर भी पुलिस ने कोई जरूर कदम नहीं उठाए।  उपद्रव में 1 मकान और 35 दुकानें जला दी गईं। 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 4 पुलिसकर्मी घायल हैं, 1 की हालत गंभीर है और वह जयपुर आईसीयू में भर्ती है। उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा बाइक तोड़ दीं। विवाद भड़कने की आशंका के बावजूद अधिकारियों ने रैली के लिए महज 30 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई। नतीजा- जब उपद्रव बढ़ा तो पुलिस रोक नहीं पाई सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने ड्रोन से निगरानी नहीं कराई। ऐसा कराते तो छत पर रखे टनों पत्थरों और दर्जनों लाठी-सरियों के बारे में पहले पता चल जाता और उपद्रव को रोका जा सकता था। उपद्रव के महज आधे घंटे बाद पुलिस अधिकारी व जाब्ता मौके पर पहुंच गया। इसके बावजूद उनके सामने ही ...