सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर 28, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बसपन का प्यार वाले सहदेव का एक्सीडेंट 2-कोटद्वार-दुगड्डा के बीच ढही सड़क

29 DEC 2021 FORCE TODAY NEWS   बसपन का प्यार वाले सहदेव का एक्सीडेंट - बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ 'बसपन का प्यार' गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनका इलाज डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सहदेव अपने परिवार वालों के साथ बाइक में बैठकर कहीं जा रहा था। बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, सहदेव लास्ट में बैठा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव बाइक में पीछे की तरफ बैठा था, इसलिए इसे काफी चोटें आईं हैं।रैपर बादशाह को भी घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने फोन करके सहदेव के परिजन और सहदेव के साथ रह रहे पिंटू से 3 मिनट तक बात की। पिंटू ने बताया- बादशाह ने सहदेव का हालचाल जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी मदद हो वह बेझिझक होकर उनसे कहें। वो और उनके साथ उनकी पूरी टीम सहयोग के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद आज रात फिर बादशाह सहदेव को वीडियो कॉलिंग करेंगे।   सहदेव का गाना 'बसपन का प्यार' सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल ह...