कोटद्वार उमरावनगर -युवती का शव पंखे से लटका मिला-

FORCE TODAY NEWS 25 SEP 2022 REPORT KOT कोटद्वार उमरावनगर -युवती का शव पंखे से लटका मिला- उमरावनगर में एक युवती का शव कमरे के पंखे से लटका मिला। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उपनिरीक्षक ने बताया कि राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार से युवती की फांसी लगाकर मौत की सूचना मिली थी। अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मृतका मानसी देवरानी (19) पुत्री स्व. मुकेश देवरानी देहरादून के एक कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष में पढ़ती थी। बड़ी बहन आकांक्षा भी देहरादून में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। कॉलेज की छुट्टी पड़ने पर वह कुछ दिन पूर्व अपने उमरावनगर स्थित घर आई थी। पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। इस कारण वह घर में अपनी मां के साथ रह रही थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे उसकी मां रिश्तेदारी में जयहरीखाल गई थी। इस दौरान यह घटना हो गई। सुबह साढ़े 11 बजे मानसी के मामा का लड़का कोचिंग क्लास से घर में आया। मानसी का कमरा अंदर से बंद होने से उसे आवाज लगाई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा लेकिन अंद...