सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल दहलाने वाला गुनाह-अंजाम दिया 12 साल के नाबालिग

 शहर में एक दिल दहलाने वाला गुनाह सामने आया और इसे 12 साल के नाबालिग ने अंजाम दिया। वजह भी ऐसी कि लोग सोच में पड़ जाएं। मामला लसूड़िया इलाके का है। सोमवार को पुलिस को यहां 10 साल की बच्ची की लाश मिली, जिसका सिर कुचला हुआ था। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि हत्या एक लड़के ने की है, वो भी महज इसलिए कि बच्ची ने उसके पालतू चूहे को मार दिया था। जब पुलिस ने इस नाबालिग को पकड़ा तो उसने कहा- मैंने अपने चूहे की मौत का बदला ले लिया है।

फूल लेने घर से निकली थी बेटी, लौटी नहीं तो तलाश शुरू की- पिता
बच्ची के पिता निर्मल लोहवंशी ने बताया- हम इस इलाके में पिछले साल से रह रहे हैं। मेरी बच्ची वेदिका घर से बाहर कम ही निकलती थी। आज दोपहर 12 बजे वो बाहर गई थी। पास ही एक प्लॉट है, जहां से वह फूल तोड़ने के लिए गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ की तो पता चला कि दो लड़के उसे पीटते हुए लेकर जा रहे थे। तलाशते हुए आगे बढ़े तो खाली मैदान में वेदिका की सिर कुचली लाश मिली।

साथ-साथ ही खेलते थे बच्ची और वह लड़का

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा- 12 साल के लड़के ने बदला लेने के लिए जुर्म को अंजाम दिया। बच्ची के परिजनों और चश्मदीदों से मिली जानकारी के बाद हम लड़के तक पहुंचे। वीडियो फुटेज भी जांचे गए। इनमें बच्ची लड़के के साथ जाती दिखी थी और जब लड़का लौटा तो वो अकेला था। इसी इलाके के एक बच्चे ने हमें बताया कि जब बच्ची के साथ गया लड़का लौटा तो उसके हाथ में खून था और कपड़े गीले थे। इस लड़के से पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल लिया। मिश्र के मुताबिक, वेदिका और वह लड़का आस-पास रहते थे और साथ ही खेलते थे। वेदिका ने लड़के के पसंदीदा सफेद रंग के चूहे को मार दिया था। इसके अलावा मोबाइल या किसी और खेल में वेदिका उसे हरा देती थी। लड़का इन्हीं बातों को लेकर गुस्सा था। गुनाह कबूल करते वक्त हर बार लड़के ने यही वजह दोहराई।

मनोचिकित्सक बोले: ऐसा केस पहली बार देखा

मेंटल हॉस्पिटल के सुप्रीटेंडेंट और मनोचिकित्सक रामगुलाम राजदान ने बताया कि यह बहुत ही रेयर केस है। मैंने ऐसा केस पहली बार देखा। अक्सर बच्चों से जुड़े क्राइम में एक नहीं कई बच्चे शामिल होते हैं। दूसरी बात ये कि अपराध करने वाले बच्चे की उम्र काफी कम है, उसे जितना मेच्योर होना चाहिए था, शायद उतना वह नहीं है। हो सकता है कि बच्चे में मानसिक विकृति रही होगी या फिर वह पढ़ने में अच्छा नहीं रहा होगा।

हो सकता है कि उसे पैरेंट्स से डांट भी पड़ती हो और इसी वजह से उसकी सोच बिगड़ गई हो। हीन भावना पनपने लगी हो। शायद अपने पालतू चूहे की मौत का बदला लेने का विचार भी उसके मन में इसीलिए आया हो, क्योंकि वो बाकियों से ज्यादा उस चूहे को अपने सबसे करीब पाता हो।


हिस्ट्रीशीटर की चाकू से गोदकर हत्या, कम उम्र के लड़कों को गैंग में शामिल करता था, सोशल मीडिया पर भी अपराध के लिए संपर्क करने काे कहता था--




सोशल मीडिया के जरिए अपराध को बढ़ावा देने और रेट तय कर अपराध करने वाले हिस्ट्रीशीटर दुर्लभ कश्यप की देर रात हत्या कर दी गई। उज्जैन के हमालवाड़ी क्षेत्र में गैंगवार के बाद दुर्लभ गैंग के सरगना को चाकू से गोद दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के बदमाश शाहनवाज को गोली लगी है, जिसकी हालात नाजुक हाेने पर रात में इंदौर रैफर कर दिया गया। पुलिस की मानें तो दुर्लभ पर हत्या का प्रयास, लूट, चोरी समेत कई केस दर्ज हैं। कई बार जेल भी जा चुका था। वह कम उम्र के लड़कों को अपनी गैंग में शामिल करके वारदात को अंजाम देता था।
एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में हमालवाड़ी स्थित चाय की दुकान के सामने की घटना है। करीब डेढ़ बजे दुर्लभ कश्यप अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा था। यहां पर शहनवाज, उसका भाई और उसके कुछ साथी भी पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दुर्लभ ने शहनवाज पर फायर किया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद शहनवाज के साथियों ने दुर्लभ को चाकू से गोद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शहनवाज को अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया गया। मामले में कुछ आरोपी और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। दुर्लभ पर करीब 8 से 9 गंभीर अपराध दर्ज थे। वहीं, शहनवाज, उसके भाई और साथियों पर भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...