सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CORONA NEWS


दिल्ली. निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में 1 से 15 मार्च तक 5 हजार से ज्यादा लोग आए थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के लोग भी शामिल थे। 22 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी यहां 2 हजार लोग ठहरे हुए थे। इनमें से 200 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है। संदिग्धों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। इन्हें सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत है। यहां से 1200 लोगों को निकाला गया। दिल्ली सरकार ने पुलिस को मरकज के मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। निजामुद्दीन के पूरे इलाके से इस मरकज की इमारत को अलग-थलग कर दिया गया है। वहीं, देर रात तेलंगाना सरकार ने बताया कि इस आयोजन में हिस्सा लेनेे वाले 6 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, इनकी मौत के दिन और वक्त की जानकारी नहीं दी गई है।
निजामुद्दीन का यह मरकज इस्लामी शिक्षा का दुनिया में सबसे बड़ा केंद्र है। यहां कई देशों के लोग आते रहते हैं। मरकज से कुछ ही दूर सूफी संत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह  है। लेकिन, इन दिनों यह बंद है।
तेलंगाना सरकार की अपील : जो कार्यक्रम में शामिल हुए, वो सामने आएं
तेलंगाना में सोमवार को 6 संक्रमितों की मौत हुई। ये सभी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज के धार्मिक समारोह में शामिल हुए थे। तेलंगाना सरकार ने देर रात एक अपील भी जारी की। कहा- जो लोग निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, उन्हें जांच के के लिए सामने आना चाहिए। इसके पहले राज्य सरकार ने एक बयान जारी किया। कहा, “दिल्ली के निजामुद्दीन में 13 से 15 मार्च के बीच जिन लोगों ने धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया था, उनमें से कुछ को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें से कुछ तेलंगाना के थे।” न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कुल 6 लोगों की मौत हुई। दो ने हैदराबाद के गांधी अस्पताल, एक-एक ने निजी अस्पतालों में दम तोड़ा। बाकी दो की मौत निजामाबाद और गडबाल में हुई। बयान में इन लोगों की मौत का वक्त नहीं बताया गया।
यहां से जाने वाले 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे
मरकज में रुके लोगों से ज्यादातर अपने देशों और भारत स्थित शहरों में लौट गए थे। लौटकर गए लोगों में से 6 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, मृतक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग, डब्ल्यूएचओ, नगर निगम और पुलिस की टीमें यहां से लोगों को निकाल रही हैं। 
मरकज में रहने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 60 से ऊपर
पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन से पहले ही यहां से भीड़ हटाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। लोगों से अपील की जा रही थी। लेकिन, तब्लीगी मरकज में जमा लोगों ने बात नहीं सुनी। यहां रहने वाले लोगों में ज्यादातर लोगों की उम्र 60 साल से ऊपर है। 
मरकज के आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। पुलिस इस क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया...फावड़े से वार ...

  कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश ...  पति की हत्या करने वाली पत्नी. सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के बाद अब ऐसी ही एक खबर मुरादाबाद से सामने है. मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु ने अपने पति रविन्द्र कुमार की हत्त्या बिजनौर के रहने वाले अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद उसकी लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमती रही. फिर कोटद्वार के जंगलों में सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने लावारिश लाश मिलने के बाद शुरू की जांच के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  इस कहानी की शुरुआत तब से होती है जब उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया. फिर लाश की पहचान करने के लिए तफ्तीश शुरू की तो पति-पत्नी और वो की हैरान करने वाली कहानी सामने आई  जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में एक पुराना मकान है. वो इस मकान को बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु इसके खिलाफ थी. ऐसे में उसने प...

video कोटद्वार घराट मैं हत्या का प्रयास

  video कोटद्वार  घराट मैं हत्या का प्रयास यह कहावत अक्सर यह दर्शाती है कि लोग दूसरों के दर्द या परेशानी से दूर रहते हैं और केवल मनोरंजन के लिए मौजूद रहते हैं।

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...