सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया...फावड़े से वार ...

 कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश ... 

पति की हत्या करने वाली पत्नी.
सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के बाद अब ऐसी ही एक खबर मुरादाबाद से सामने है. मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु ने अपने पति रविन्द्र कुमार की हत्त्या बिजनौर के रहने वाले अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद उसकी लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमती रही. फिर कोटद्वार के जंगलों में सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने लावारिश लाश मिलने के बाद शुरू की जांच के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. 

इस कहानी की शुरुआत तब से होती है जब उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया. फिर लाश की पहचान करने के लिए तफ्तीश शुरू की तो पति-पत्नी और वो की हैरान करने वाली कहानी सामने आई 

जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में एक पुराना मकान है. वो इस मकान को बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु इसके खिलाफ थी. ऐसे में उसने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर की पति की हत्या कर दी . इन दोनों ने रविंद्र कुमार की हत्त्या 31 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के नगीना में पारितोष के घर पर की थी. 

पहले पति को अपने प्रेमी के घर पर शराब पिलाई फिर हावड़ा से गले पर वार किया इसके बाद अपने पति के छाती पर फावड़े से वार करके उसे मौत के घाट हमेशा हमेशा के लिए उतार दिया. अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक शव को कार में डालकर सबसे पहले उत्तराखंड के रामनगर के जंगलों में फेंकने का प्लान तैयार किया, मगर रामनगर के जंगल में मौका न मिलने की वजह से कोटद्वार चली आई 

पति की हत्या करने वाली पत्नी.
कोटद्वार में अपने प्रेमी परितोष की मदद से पत्नी ने अपने पति के शव को जंगलों में फेंक दिया . 5 जून को शव को बरामद किया गया पुलिस ने छानबीन करने के बाद रविंद्र कुमार की पहचान की. 17 जून को मृतक रविंद्र कुमार के भाई राजेश ने थाना कोटद्वार में तहरीर दी जिसमें इस बात का जिक्र किया कि उनके मृतक भाई रविंद्र कुमार का 2007 में अपनी पहली पत्नी आशा देवी के साथ अनबन हो गई जिससे वह हरिद्वार आ गए और हरिद्वार में उनकी मुलाकात रीना सिंधु से हुई 2010-11 में रीना सिंधु से उन्होंने दोबारा शादी कर ली

मृतक रविंद्र कुमार का उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बड़ा घर था, जिसको वह बेचना चाहते थे. मगर उनकी पत्नी रीना को यह बात नागवार गुजरी.  रीना फिजियोथैरेपिस्ट का काम करती थी, जिसके केंद्र पर परितोष अक्सर आता था. रीना को परितोष से प्रेम हो गया और अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए रीना ने 10 लाख रुपए का ऑफर भी पारितोष को दिया था और कहा कि पति की हत्या कर दो जिस के बाद हम लोग साथ रहेंगे

पुलिस ने पत्नी रीना सिंधु और उसके प्रेमी परितोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मगर जिस तरह से योजना बना कर रीना सिंधु ने अपने पति की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की,  उससे एक बार फिर सोनम रघुवंशी की वारदात ताजा हो गई है. साथ ही पति-पत्नी का रिश्ता एक बार फिर कलंकित हुआ 

Force Today News

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

video कोटद्वार घराट मैं हत्या का प्रयास

  video कोटद्वार  घराट मैं हत्या का प्रयास यह कहावत अक्सर यह दर्शाती है कि लोग दूसरों के दर्द या परेशानी से दूर रहते हैं और केवल मनोरंजन के लिए मौजूद रहते हैं।

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...