Skip to main content

Posts

Showing posts from June 27, 2025

नहीं रहीं 'कांटा लगा गर्ल..

  28 JUN 2025 नहीं रहीं 'कांटा लगा गर्ल....  एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। महज 42 साल की उम्र में शेफाली ने अंतिम सांसें लीं।  सबसे पहले विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में शेफाली के निधन की जानकारी दी गई है। शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक, अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर रहीं शेफाली ने फिल्म 'मुझसे शादी करोंगी' में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से फैंस हैरान हैं। शेफाली ने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए समेत कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया था। रिपोर्ट के अनुसार शेफाली को उसके पति और तीन अन्य लोगों ने बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया। तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद, उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने शेफाली के नि...