सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुंहासे और गोरेपन के लिए FORCE-TODAY REPORTER MS.SHAHRUMA

हम सभी अपने-अपने घरों पर बंद हैं और घर से ही सारे काम कर रहे हैं, तो क्यों न हम इस मौके का फायदा अपनी त्वचा को बेहतर करने के लिए करें।  


.
  • टमाटर फेस पैक
सनटैन को हटाने के लिए टमाटर का गूदा सबसे अच्छा विकल्प होता है और इसका इस्तेमाल ओपन पोर्स के इलाज के लिए भी किया जा सकता है। जब भी आपको समय में, टमाटर के गूदे में उबले हुए आलू के गूदे को मैश करें और इसे अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं और इसे सूखने दें। आप इस पैक में एक बड़ा चम्मच दूध भी मिला सकती हैं। 10 मिनट से ज्यादा समय के लिए इसे न लगाएं और जैसे ही ये पैक सूख जाएगा, फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। अधिक फायदे और टैनिंग पूरी तरह से हटाने के लिए इस पैक को रेगुलारी लगाएं।
  • पपीता और केले का पैक
यदि आप एक प्रभावी होममेड स्किनकेयर पैक की तलाश में हैं, तो त्वचा की चिंताओं से छुटकारा पाने के लिए ये सबसे अच्छा उपाय है। पपीता त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गोरी, मुंहासों से मुक्त और साफ त्वचा पाने के लिए पपीते के फेसपैक का इस्तेमाल करें। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है और ये सन टैन, पिंपल्स, असमान स्किन टोन और सुस्त त्वचा हटाने में मदद करता है। पैक में और गुण मिलाने के लिए इसमें केला भी मिलाएं। पैक बनाने के लिए सामान्य मात्रा में पपीता और केला लें, दोनों को मैश करें, जब तक ये पेस्ट जैसा न बन जाए। इस पेस्ट की सामान्य परत पुरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धोएं 
मुंहासों के लिए
  • पपीता और नीम फेस पैक
नीम प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। मुंहासे और पिंपल्स जैसी समस्याओं से लड़ने के लिए, नीम ही एक ऐसा प्राकृतिक इंग्रीडिएंट है जो इन सब परेशानियों से बचने का सबसे अच्छा विकल्प है। जहां नीम यह सुनिश्चित करेगा कि मुंहासे जल्दी से सूख जाए, वहीं पपीता मुंहासे द्वारा छोड़े गए निशानों को हटाने का काम करेगा। पैक बनाने के लिए आपको हरा पपीता और नीम के पत्ते चाहिए होंगे। इसके लिए आधा कप पानी में मुट्ठी भर नीम की पत्तियों को तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। पत्तियों को निचोड़ लें और पानी से अलग करें। हरे पपीते के 2 क्यूब्स लें और उसे नीम के पानी के साथ ब्लेंड करें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं तब तक रहने दें जब तक ये 50% सूख जाए। सूखने के बाद इसे पानी से अच्छे से धो लें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए इसे रोज लगाएं।
बेहतर रंगत के लिए
  • आलू और मूंग दाल
यह पैक एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है और त्वचा के रंग को सुधारता है। यह अशुद्धियों को दूर करता है और पोर्स को खोल देता है। इस पैक को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मूंग दाल, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच शहद लगेगा। दाल को रात भर के लिए भिगो दें। अगली सुबह, पेस्ट बनाने के लिए इसे पीस लें। इसमें नींबू का रस, आलू का रस और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 1-2 मिनट तक मालिश करें। 15-20 मिनट के लिए उंगलियों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें और पानी से धो लें। इस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं   FORCE-TODAY REPORTER MS.SHAHRUMA

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...