सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्कूल-कॉलेज कोचिंग इंस्टिट्यूट 31 जुलाई तक बंद रहेंगे,

  • मेट्रो सर्विस, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, थिएटर और बार बंद रहेंगे
  • केंद्र और राज्य सरकार के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट खोलने के लिए एसओपी जारी होगी
  • अनलॉक-1 के बाद अनलॉक-2 की तस्वीर साफ हो गई है। चर्चा थी कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स या स्कूल-कॉलेजों पर कोई फैसला हो सकता है, लेकिन सोमवार को जारी हुई अनलॉक के दूसरे फेज की गाइडलाइन में इन्हें बंद ही रखने का फैसला लिया गया है। अनलॉक-1 की गाइडलाइन 7 पन्नों की थी। इस बार संख्या कम हो गई। मुख्य आदेश 4 पन्नों का ही है।


    क्या पूरे देश में अनलॉक-2 लागू होगा?
    नहीं। कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

  • इस बार क्या नया अनलॉक हुआ?
    1. ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स खुलेंगे, लेकिन सिर्फ सरकारी

    • केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स 15 जुलाई से खुल सकेंगे, लेकिन स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) के साथ। 
    • डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल और ट्रेनिंग की तरफ से आने वाले दिनों में एसओपी जारी होगी।

    2. दुकानों पर ज्यादा लोगों को इजाजत
    अलग-अलग इलाकों के हिसाब से दुकानों पर एक वक्त में 5 से ज्यादा लोगों को एंट्री दी जा सकेगी। हालांकि, इसमें जगह के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।

    3. नाइट कर्फ्यू में एक और घंटे की ढील

    • पिछली बार रात 9 से सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी थी। इस बार एक घंटे की ज्यादा मोहलत दी गई है। अनलॉक-2 में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। यानी रात को एक घंटे ज्यादा बाहर रह सकेंगे। 
    • इस बार जरूरी सेवाओं के अलावा कंपनियों में शिफ्टों में काम करने वालों, नेशनल और स्टेट हाईवे पर सामान ले जाने वाली गाड़ियों, कार्गो की लोडिंग और अनलोडिंग को नाइट कर्फ्यू में छूट दी गई है।

    4. घरेलू उड़ानों और ट्रेनों में और इजाफा होगा
    नई गाइडलाइन में सरकार ने कहा है कि घरेलू उड़ानों और पैसेंजर ट्रेनों को अब सीमित तरीके से चलाया जा रहा है। इनमें और इजाफा किया जाएगा।

    5. बातें जो हर गाइडलाइन में कही जाती हैं...

    • 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को जरूरी और मेडिकल जरूरतों को छोड़कर घर पर रहने की सलाह दी जाती है।
    • दफ्तरों और कामकाज की जगहों पर सुरक्षा के लिए इम्प्लॉयर की यह ‘श्रेष्ठ कोशिशें’ रहनी चाहिए कि सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल हो।
    • कंटेनमेंट जोन में सिर्फ जरूरी सेवाओं की इजाजत दी जाएगी। 
    • राज्य सरकारें कंटेनमेंट जोन के बाहर बफर जोन की पहचान भी कर सकेंगी। ये ऐसे इलाके होंगे, जहां नए मामले आने का खतरा ज्यादा है। बफर जोन के अंदर भी प्रतिबंधों को जारी रखा जा सकता है। 
    • अपने क्षेत्रों में हालात का जायजा लेने के बाद राज्य सरकारें कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ गतिविधियों को बैन कर सकती हैं या जरूरी लगने पर प्रतिबंधों को लागू कर सकती हैं। 
    • पब्लिक प्लेस पर मास्क और 2 गज की दूरी जरूरी है।
    • शादियों में 50 और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकें


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...