सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फाइटर प्लेन बॉर्डर के पास भेजे गए, चीन के कब्जे में थे हमारे जवान

फाइटर प्लेन बॉर्डर के पास भेजे गए, 

चीन के सैनिकों से हिंसक झड़प में 20 जवानों की शहादत के बाद भारत ने किसी भी हालात से निपटने की अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बीते बुधवार को लेह पहुंचे थे। उनका यह दौरा अचानक तय हुआ था। इसके बाद वे श्रीनगर एयरबेस भी गए थे। शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई। इस बीच, एयरफोर्स ने अपने फाइटर प्लेन फाॅरवर्ड बेस और एयरफील्ड की तरफ भेज दिए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के एक सूत्र के हवाले से बताया कि एयरफोर्स चीफ दो दिन के दौरे पर आए थे। पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास चीन ने 10 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात किए हैं। ऐसे में एयरफोर्स चीफ ने किसी भी हालात से निपटने की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया।


चीन के कब्जे में थे हमारे जवान / गलवान में झड़प के तीन दिन बाद भारत के दो मेजर समेत 10 जवान रिहा, चीन का दावा- हमने किसी को बंधक नहीं बनाया-

लद्दाख के गलवान में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में शुक्रवार को नई बात सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की सेना ने भारत के 10 जवानों को बंधक बना लिया था। गुरुवार को बातचीत के बाद इन्हें रिहा कर दिया गया। हालांकि, इस पर सेना का आधिकारिक बयान नहीं आया है। उधर, चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि हमने किसी भारतीय सैनिक को बंधक नहीं बनाया।

गलवान घाटी में सोमवार रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए। चीन के भी 40 सैनिक मारे गए। इनमें यूनिट का कमांडिंग अफसर भी शामिल है। यह अफसर उसी चीनी यूनिट का था, जिसने भारतीय जवानों के साथ हिंसक झड़प की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया...फावड़े से वार ...

  कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश ...  पति की हत्या करने वाली पत्नी. सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के बाद अब ऐसी ही एक खबर मुरादाबाद से सामने है. मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु ने अपने पति रविन्द्र कुमार की हत्त्या बिजनौर के रहने वाले अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद उसकी लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमती रही. फिर कोटद्वार के जंगलों में सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने लावारिश लाश मिलने के बाद शुरू की जांच के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  इस कहानी की शुरुआत तब से होती है जब उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया. फिर लाश की पहचान करने के लिए तफ्तीश शुरू की तो पति-पत्नी और वो की हैरान करने वाली कहानी सामने आई  जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में एक पुराना मकान है. वो इस मकान को बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु इसके खिलाफ थी. ऐसे में उसने प...

video कोटद्वार घराट मैं हत्या का प्रयास

  video कोटद्वार  घराट मैं हत्या का प्रयास यह कहावत अक्सर यह दर्शाती है कि लोग दूसरों के दर्द या परेशानी से दूर रहते हैं और केवल मनोरंजन के लिए मौजूद रहते हैं।

भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की:9 आतंकी ठिकानों पर हमला,

 7 May 2025 भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की: 9 आतंकी ठिकानों पर हमला, 3 मौतें और 12 घायल; पहलगाम अटैक के 15 दिन बाद कार्रवाई-- भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में किया एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर के तहत एक्शन भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है। एक साथ 9 ठिकानों पर हमला किया गया है। सरकार ने बुधवार को एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकानों पर हमला किया गया। भारत ने बुधवार की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में 3 सैनिकों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। इस ऑपरेशन के तहत कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हालांकि, पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। ये जानकारी इंडियन आर्मी ने दी है। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रै...