सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आईसीसी में भारत का कद बढ़ा-


भारत के युवा अंपायर नितिन मेनन को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अंपायरों की इलीट पैनल में शामिल कर लिया गया है। नितिन को इंग्लैंड के निजेल लॉन्ग की जगह 2020-21 के लिए जगह मिली है। यह सम्मान पाने वाले वे तीसरे भारतीय अंपायर हैं।

नितिन से पहले श्रीनिवास वैंकटराघवन और सुंदरम रवि अंपायरों के इलीट पैनल में शामिल रह चुके हैं। नितिन को 3 टेस्ट, 24 वनडे और 16 टी-20 के अलावा 57 फर्स्ट क्लास मैच में अंपायरिंग का अनुभव है। रवि पिछले साल ही पैनल से बाहर हुए हैं

बड़े अंपायरों के साथ काम करना ही सपना रहा है
नितिन ने कहा, ‘‘इलीट पैनल में नाम होना मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है। विश्व के बड़े अंपायर और रेफरी के साथ काम करना हमेशा से मेरा सपना रहा है।’’

मध्यप्रदेश के लिए खेलते हुए नितिन ने 2 मैच में 7 रन बनाए

मध्यप्रदेश के नितिन ने राज्य की ओर से खेलते हुए दो मैच में 7 रन बनाए हैं। 2006 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ऑल इंडियन अंपायरिंग एग्जाम पास की। इसके बाद घरेलू मैच में अंपायरिंग करने लगे।

अंपायर नितिन मेनन


इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज / स्टुअर्ट ब्रॉड बिना दर्शकों के मैच खेलने से परेशान, साइकोलॉजिस्ट से कहा- बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को तैयार करें-

इंग्लैंड के सीनियर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड कोरोना के कारण बिना दर्शकों के मैच खेलने को लेकर परेशान हैं। उन्होंने टीम के स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट से कहा कि वे इस तरह के मैच के लिए खिलाड़ियों को तैयार करें। इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट की सीरीज कोरोना के कारण बगैर दर्शकों के खेली जाएगी। पहला मैच 8 जुलाई को साउथैम्पटन में होगा। इस सीरीज के साथ करीब 3 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है।

ब्रॉड ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि बगैर दर्शकों के मैच थोड़ा अलग होगा। इस तरह के मैच में क्रिकेट से ज्यादा खिलाड़ियों का मेंटल टेस्ट होगा। हालांकि, इसको लेकर मैं ज्यादा जाकरूक हूं। मैं पहले ही स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट से बात कर चुका हूं। इसके लिए मैंने जून की शुरुआत से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं।’’

पहले टेस्ट में रूट की जगह स्टोक्स कप्तानी करेंगे

सीरीज के पहले टेस्ट में कप्तान जो रूट नहीं खेलेंगे। उनकी जगह बेन स्टोक्स पहली बार टीम की कप्तानी करेंगे। इस पर ब्रॉड ने कहा कि स्टोक्स के लिए यह कोई मुश्किल काम नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि वह (स्टोक्स) सीरीज के पहले मैच में बेहतरीन कप्तानी करेंगे। क्रिकेट को लेकर स्टोक्सी की सोच शानदार है। पिछले तीन-चार साल में उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।’’





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...