सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश की पहली कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल -शुरू,

शहरों के 1500 लोगों पर ट्रायल शुरू, पहले चरण में वैक्सीन का लिवर की कार्यक्षमता और कोविड-19 पर असर जांचा जाएगा  




देश की कोरोना वैक्सीन तैयार करने वाली कम्पनी भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर इसका इंसानों पर ट्रायल शुरू कर दिया है। यह पहले चरण का ट्रायल है। ट्रायल में देशभर के 14 जगहों के अलग-अलग 1500 वॉलंटियर्स को शामिल किया गया है। इस चरण को 'सेफ्टी एंड स्क्रीनिंग' नाम दिया गया है। इस ट्रायल में जांचा जाएगा कि वैक्सीन से संक्रमण का कोई खतरा तो नहीं, लिवर और कोविड-19 पर क्या असर पड़ रहा है।
Covaxin Vaccine in Hindi | CORONA Vaccine Update in Hindi | Corona ...

वॉलंटियर्स का एंटीबॉडी टेस्ट होगा

आईसीएमआर के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पहले ट्रायल में वैक्सीन के कम डोज का इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रायल के लिए एक नया प्रोटोकॉल जोड़ा गया है। अब आईसीएमआर इसमें शामिल होने वाले वॉलंटियर्स का एंटीबॉडी टेस्ट भी होगा। यह जानने में मदद करेगा कि ट्रायल में शामिल होने वाले वॉलंटियर्स को भविष्य में कोरोना का संक्रमण होगा या नहीं। अगर ऐसा होता है तो इन्हें आगे होने वाले ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। 

देश के 14 शहरों से शामिल होंगे वॉलंटियर्स
ह्यूमन ट्रायल में देशभर के 14 शहरों से 1500 वॉलंटियर्स शामिल होंगे। इन शहरों में नई दिल्ली, चेन्नई, पटना, कानपुर, गोआ, गोरखपुर, भुवनेश्वर, रोहतक, विशाखापट्नम और हैदराबाद शामिल हैं। 14 शहरों के लिए किट जारी कर दी गई हैं। सैम्पल कलेक्ट करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। 
भारत बायोटेक ने 29 जून को जारी अपने बयान में कहा था, ट्रायल के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की तरह से अनुमति मिल चुकी है। 

पटना के एम्स में 18 से 50 साल के 10 लोगों पर ट्रायल
वैक्सीन का एक ट्रायल पटना एम्स में होगा। इसके लिए 18-50 साल के 10 लोगों को शामिल किया गया है। पहले इनका मेडिकल चेकअप होगा। आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक, रिपोर्ट सही मिलने पर वैक्सीन का पहला डोज दिया जाएगा। पहला डोज देने के बाद डॉक्टरों की टीम 2-3 घंटे तक मरीज पर नजर रखेगी, उसके बाद भी घर जाने को कहा जाएगा। 

वैक्सीन का दूसरा डोज 14 दिन बाद
वॉलंटियर को वैक्सीन का दूसरा डोज 14 दिन बाद दिया जाएगा। आईसीएमआर व भारत बायोटेक ने वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए एम्स में 5 विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। चिकित्साधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने के लिए फोन नंबर 9471408832 जारी किया गया था जिसपर 50 से ज्यादा लोगों के फोन आए। 

FORCE-TODAY NEWS 

LONDON NEWS-

जो लोग सुन नहीं सकते उनकी मदद करेगा ट्रांसपेरेंट मास्क, इसके जरिए होठों को वे पढ़ सकेंगे; इंग्लैंड की महिला ने बनाकर बांटे ऐसे 100 मास्क

  •  यह चेहरे पर अच्छी तरह फिट हो जाता है और बधिर लोगों के लिए मददगार साबित होगा
  • नेशनल डीफ चिल्ड्रेंस सोसायटी का कहना है कि मूक-बधिर लोगों को विशेष अलर्ट होने की जरूरत है क्योंकि मास्क के कारण ये बात को समझ नहीं पा रहे
  • नेशनल डीफ चिल्ड्रेंस सोसायटी का कहना है कि बधिर लोग चीजों को समझने के लिए होठों को पढ़ते हैं लेकिन मास्क के कारण वे बातों को नहीं समझ पा रहे कोरोना महामारी के दौरान मूक-बाधिर लोगों को खासतौर पर अलर्ट होने की जरूरत है, खासकर तब तक जब ऐसे ट्रांसपेरेंट मास्क दुनियाभर में उपलब्ध नहीं हो जाते। इंग्लैंड में 90 लाख लोग ऐसे हैं जो सुन नहीं सकते। ये चेहरे और होठों के एक्सप्रेशन से साइन लैंग्वेज को समझते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...