सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,एयरक्राफ्ट मिसाइल अटैक को नाकाम करके पलटवार भी कर सकता है

 

New Dedicated EW EQUIPPED plane for AIRINDIA ONE role( For India's ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के लिए इस्तेमाल होने वाले वीवीआईपी एयरक्राफ्ट जल्द ही अमेरिका से आने वाले हैं। एयर इंडिया और एयरफोर्स के सीनियर अॉफिसर यह वीवीआईपी एयरक्राफ्ट 'एयर इंडिया वन' लाने के लिए अमेरिका निकल चुके हैं। यह एयरक्राफ्ट मिसाइल अटैक को नाकाम करके पलटवार भी कर सकता है

भारत ने अमेरिका से दो बोइंग-777 ईआर एयरक्राफ्ट (एयर इंडिया वन) खरीदने की डील की थी। इनमें से एक अगस्त में ही डिलीवरी के लिए रेडी है। एयर इंडिया वन (बी-777) एयरक्राफ्ट की सभी तरह की टेस्टिंग की जा चुकी है। विमान की इंटीरियर फिनिशिंग भी पूरी हो चुकी है। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने भी इसे अपना सर्टिफिकेट दे दिया है।

मिसाइलों से बचाएगा, पलटवार भी कर सकता है

  • एयर इंडिया वन आधुनिक और सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस है। इसमें उड़ान के दौरान ही ऑडियो या वीडियो कम्युनिकेशन किया जा सकता है। इस कम्युनिकेशन को हैक या टैप नहीं जा सकता है।
  • इसमें अमेरिका का लायरकैम डिफेंस सिस्टम लगाया गया है। यह विमान को मिसाइलों से बचाता है। हमले भांपने के लिए यह सिस्टम एक बार में कई सेंसर इस्तेमाल करता है।
  • यह मीडियम रेंज की मिसाइल पर ऑटोमैटिक तरीके से पलटवार भी कर सकता है। इसके लिए विमान के क्रू को अपनी तरफ से कोई कदम भी नहीं उठाना होता। पायलटों को सिर्फ यह जानकारी मिलती है कि मिसाइल का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया गया।

इसमें मेडिकल सेंटर और कॉन्फ्रेंस हॉल भी है

  • अमेरिका से आने वाले वीवीआईपी एयरक्राफ्ट अभी चल रहे बोइंग बी747 जंबो एयरक्राफ्ट की जगह लेंगे।
  • इन जहाजों में वीवीआईपी के लिए एक बड़ा केबिन, एक मिनी मेडिकल सेंटर भी है। इसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भी काफी जगह है।
  • पीछे की सीटें इकोनॉमिक क्लास की हैं और बची सीटें बिजनेस क्लास की हैं। एयर इंडिया वन 17 घंटे तक लगातार उड़ सकता है।
  • First look of PM Modi's new plane, Indian version of 'Air Force 1 ...

एयरफोर्स के पायलट उड़ाएंगे विमान
इन विमानों को एयर इंडिया की जगह एयरफोर्स के पायलट उड़ाएंगे। हालांकि, एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस का काम एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड (एआईईएसएल) करेगी। एयर इंडिया वन का रंग अंदर और बाहर से पूरी तरह से बदल गया है। विमान का रंग डिजाइन प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने अप्रूव किया था।

-----------------------------------NEWS


-सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को दोषी करार दिया है।

प्रशांत ने चीफ जस्टिस एसए बोबडे और 4 पूर्व सीजेआई के खिलाफ ट्वीट किए थे। अब सजा पर 20 अगस्त को बहस होगी।

सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी ने प्रशांत भूषण के ट्वीट्स पर फैसला सुनाया। बेंच ने कहा कि कंटेम्नर (अवमानना करने वाला) के खिलाफ जो आरोप हैं, वे गंभीर हैं। कोर्ट ने इस मामले को खुद नोटिस में लिया था।

VHP Activist Files Complaint Against Prashant Bhushan Over Lord ...

प्रशांत भूषण के इन 2 ट्वीट को अवमानना माना

  • पहला ट्वीट: 27 जून- जब इतिहासकार भारत के बीते 6 सालों को देखते हैं तो पाते हैं कि कैसे बिना इमरजेंसी के देश में लोकतंत्र खत्म किया गया। इसमें वे (इतिहासकार) सुप्रीम कोर्ट खासकर 4 पूर्व सीजेआई की भूमिका पर सवाल उठाएंगे।
  • दूसरा ट्वीट: 29 जून- इसमें वरिष्ठ वकील ने चीफ जस्टिस एसए बोबडे की हार्ले डेविडसन बाइक के साथ फोटो शेयर की। सीजेआई बोबडे की आलोचना करते हुए लिखा कि उन्होंने कोरोना दौर में अदालतों को बंद रखने का आदेश दिया था।

ट्विटर को भी लगाई थी फटकार

शीर्ष कोर्ट ने इस मामले में पिछले महीने ट्विटर से भी पूछा था कि अवमानना की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी ट्वीट डिलीट क्यों नहीं किए गए? इस पर ट्विटर की ओर से पेश हुए वकील साजन पोवैया ने कहा, ‘‘कोर्ट आदेश जारी करे तो ट्वीट डिलीट किया जा सकता है। वह (कंपनी) खुद से कोई ट्वीट डिलीट नहीं कर सकती।’’


Bhushan faces SC criminal contempt today – Sirf News

अवमानना केस में कोर्ट ने 3 लोगों को 3 महीने की सजा सुनाई थी
सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल मई में तीन लोगों को अवमानना मामले में 3 महीने की जेल की सजा सुनाई थी। इन लोगों ने कोर्ट के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिन लोगों को सजा सुनाई गई थी, उनमें महाराष्ट्र एंड गोवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुर्ले, इंडियन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलेश ओझा और एनजीओ ह्यूमन राइट्स सिक्योरिटी काउंसिल राशिद खान पठान थे।

भूषण को पहले भी अवमानना का नोटिस दिया गया था

प्रशांत भूषण को नवंबर 2009 में भी सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का नोटिस दिया था। तब उन्होंने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सुप्रीम कोर्ट के कुछ जजों पर टिप्पणी की थी।


--------------------------------------NEWS

विशाखापट्टनम में पिता ने 40 साल के बेटे की हथौड़े से हत्या की

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में प्रॉपर्टी विवाद के चलते पिता ने बेटे की हत्या कर दी। पिता का नाम वीरा राजू बताया गया है। वीरा ने बेटे के सिर पर पीछे से आकर हथौड़े से कई वार किए। बेटा जमीन पर गिर गया। इसके बाद पिता आराम से वहां से चला गया। कुछ देर बाद उसने पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

बेटे को हमले का अंदाजा नहीं था
घटना घर के बरामदे में हुई। इसके पास ही कार पार्किंग है। वीरा का 40 साल का बेटा एक स्टूल पर बैठा हुआ है। कुछ पल बाद वीरा वहां पहुंचता है। बेटे की पीठ वीरा राजू के सामने थी। यानी बेटा यह नहीं देख पाया कि उसका पिता क्या कर रहा है। वीरा के हाथ में एक हथौड़ा था। उसने बेटे के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। बेटा निढाल और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद वीरा वहां से चला जाता है।

कुछ देर बाद सरेंडर
घटना के कुछ देर बाद वीरा पुलिस स्टेशन पहुंचता है। वहां मौजूद अफसरों को पूरी जानकारी देता है और सरेंडर कर देता है।

पुलिस ने क्या कहा
पुलिस के मुताबिक, वीरा और उसके बेटे के बीच लंबे वक्त से संपत्ति विवाद चल रहा था। एक दिन पहले दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी। एक पुलिस अफसर ने कहा- वीरा ने बेटे जलराजू की हत्या की है। उसने जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। जलराजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हमने मर्डर केस दर्ज कर लिया है। आगे तफ्तीश जारी है। वीरा को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...