सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गेम की लत कैसे छोड़ें:ज्यादा गेम खेलना मानसिक बीमारी,

  गेमिंग एडिक्शन यानि गेम खेलने की लत कहती हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल लत है और इसे इंटरनेट गेमिंग डिसऑर्डर कहा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिसीज (ICD-11) में गेमिंग डिसऑर्डर को शामिल किया है। इस डिसऑर्डर से जूझ रहे व्यक्ति को गेमिंग के ऊपर कोई कंट्रोल नहीं होता और किसी भी जरूरी चीज से पहले गेम को प्राथमिकता देता है।

आखिर क्यों गेम में इतना खो जाते हैं बच्चे?
गेम खेलने वाले लोगों में हमने अक्सर देखा है कि वे सभी चीजों को छोड़कर अपनी मोबाइल स्क्रीन में इतने व्यस्त होते हैं कि उन्हें दूसरी कोई चीज नजर नहीं आती। डॉक्टर शर्मा ने कहा "इसके दो बड़े कारण होते हैं। पहला अचीवमेंट और दूसरा मोटिवेशन।" उन्होंने कहा कि चैलेंज होने के कारण बच्चे इसकी तरफ अट्रैक्ट होते हैं। इसमें ग्रुपिंग होती है, लेवल्स को क्रॉस करना होता है और बच्चे स्टेज पार करने के बाद मोटिवेट महसूस करते हैं। प्लेयर्स इसके जरिए खुद को साथियों के बीच में साबित करने की कोशिश करते हैं।

पैरेंट्स कैसे पहचानें बच्चा गेमिंग की लत से जूझ रहा है?

  1. चिड़चिड़ापन या गुस्सा करना: अगर आपके घर में बच्चा लगातार गेमिंग कर रहा है और उसका व्यवहार कुछ बदल गया है तो पैरेंट्स सतर्क हो जाएं। इस परेशानी से जूझ रहा बच्चा छोटी से छोटी चीज को लेकर चिड़चिड़ाने लगता है और गुस्सा होने लगता है।
  2. डेली रुटीन का बिगड़ना: अगर कोई भी व्यक्ति गेमिंग की लत का शिकार हो चुका है, तो वह हर काम से पहले गेम को रखेगा। अगर आप यह देख रहे हैं कि कोई अपने दिन भर के जरूरी कामों को छोड़कर केवल गेमिंग में वक्त गुजार रहा है तो यह संकेत हो सकता है।
  3. काम नहीं कर पाना: गेमिंग की लत का शिकार केवल बच्चे ही नहीं, बड़े भी होते हैं। घर में रहने वाले लोग इस बात का ध्यान रखें, अगर व्यक्ति पहले की तरह अपने कामों को पूरा नहीं कर पा रहा है तो हो सकता है वह गेमिंग डिसऑर्डर से जूझ रहा हो।
  4. पढ़ाई का बिगड़ना: बच्चों के बीच यह बात सबसे ज्यादा आम होती है, क्योंकि हद से ज्यादा गेमिंग का असर उनकी पढ़ाई पर नजर आने लगता है। पैरेंट्स ध्यान रखें कि अगर बच्चा पढ़ाई में प्रदर्शन बिगड़ गया है तो बात चिंता करने वाली है। होमवर्क या स्कूल के दूसरे कामों में भी पिछड़ना भी इस बात के संकेत हो सकते हैं।
  5. मिलना-जुलना कम कर देना: गेमिंग डिसऑर्डर से जूझ रहा व्यक्ति मोबाइल या गेमिंग स्क्रीन पर अधिकांश वक्त गुजारता है। ऐसे में वह किसी से मिलना भी पसंद नहीं करता है। हर वक्त उसे केवल गेमिंग की तलब होती है।
  6. गेमिंग डिसऑर्डर से बच्चे को कैसे बचाएं--
  7. आजकल परिवारों में किसी के पास भी एक-दूसरे के लिए समय नहीं है। कई मामलों में लोग इतना व्यस्त होते हैं कि उनके पास आपस में बात करने का भी समय नहीं होता है। इसे दूर करने का अच्छा तरीका परिवार में अनुशासन लाना है।

    उन्होंने कहा कि यह नियम बना लें कि कम से कम एक समय का भोजन सभी साथ मिलकर करें। इससे दिमागी स्तर पर काफी सारी परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये 5 बातें आपकी गेम की लत छोड़ने में मदद कर सकती हैं...

    1. आउटडोर एक्टिविटीज: घर में अगर कोई गेम की लत से जूझ रहा है तो पैरेंट्स उन्हें बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित करें। पैरेंट्स को बच्चों को आउटडोर गेम्स और एक्सरसाइज जैसी चीजों के लिए तैयार करना चाहिए।
    2. मोबाइल और इंटरनेट टाइम को फिक्स कर लें: यह सलाह गेमिंग लत से जूझ रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि अगर आप मोबाइल और इंटरनेट का समय सीमित कर देते हैं तो आपको दूसरे कामों के लिए भी वक्त मिलता है। अपने मोबाइल और इंटरनेट के समय को फिक्स कर दें।
    3. हॉबी पर फोकस करें: लगातार गेम खेलते रहने की आदत के कारण व्यक्ति अपनी पसंद की चीजों को नजरअंदाज करना शुरू कर देता है, जबकि यही चीज आपको गेमिंग डिसऑर्डर से बचा सकती है। पैरेंट्स को भी बच्चों को उनकी पुरानी पसंदीदा चीजों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

    4. बच्चों की हरकतों को पैरेंट्स मॉनिटर करें: पैरेंट्स के लिए बच्चों की हरकतों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आमतौर पर कम उम्र के बच्चों के पास फोन नहीं होता है, लेकिन वे माता-पिता की डिवाइस का उपयोग करते हैं। इस मामले में तो आप काफी हद तक उनकी एक्टिविटीज को देख सकते हैं, लेकिन निजी मोबाइल फोन रखने वाले बच्चों के मामले में यह मुश्किल हो जाता है। ऐसे में माता-पिता उनकी ऑनलाइन गतिविधियों की जांच करते रहें। मॉनिटर करें कि बच्चा स्क्रीन पर ज्यादा वक्त कहां गुजार रहा है।
    5. एक्सपर्ट्स की सलाह लें: अगर तमाम कोशिशों के बाद भी कोई व्यक्ति गेमिंग की लत से नहीं उबर पा रहा है तो आप एक्सपर्ट्स की सलाह लें। मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसे मामलों में साइकोथैरेपी बेहतर काम करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...