सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जानें गाइडलाइन- आज से स्कूलों में पढ़ाई हो जाएगी शुरू &14 दिन बंद रहेंगे बैंक.

जानें गाइडलाइन-



सात महीने के लॉकडाउन के बाद सोमवार को प्रदेश के स्कूल खुलने जा रहे हैं। प्रथम चरण में माध्यमिक स्कूलों में केवल कक्षा 10 और 12 वीं के छात्रों को आने की अनुमति होगी। केवल वे ही छात्र स्कूल आ सकते हैं, जिनके अभिभावक उन्हें मंजूरी देंगे। सर्दियों के समय के अनुसार सुबह 9.15 बजे सभी स्कूल खुल जाएंगे। शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षीसुंदरम ने शिक्षा निदेशक और सभी नोडल अफसरों को व्यवस्था पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

सुबह स्कूल मैदान में होने वाली प्रार्थना सभा कल से नहीं होगी। छात्र क्लासरूम में ही सुबह की प्रेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी प्रकार की सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेंगी।

शिक्षा सचिव के अनुसार कोरोना संक्रमण पूरी तरह सेखत्म नहीं हुआ है। इसलिए इस एहतियात को रखना बेहद जरूरी है। एसओपी में तय किया गया है कि अधिक आयु वाले कर्मचारी, गर्भवती महिला और संवेदनशील स्वास्थ्य वाले कर्मी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। उन्हें छात्रों से सीधा संपर्क में आने वाला कोई फ्रंटलाइन कार्य नहीं दिया जाएगा।

सर्दी, खासी, जुकाम और बुखार की शिकायत मिलने पर सबंधित कामिक और छात्र को स्कूल से लौटा दिया जाएगा छात्रों को स्कूल में होने वाले स्वच्छता अभियानों में शामिल नहीं किया जाएगा स्कूल में कोरोना पॉजिटिव मामला प्रकाश में आने पर तत्काल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को सूचना देनी होगी। एसओपी का उल्लंघन होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 स्कूली जीवन: 
-मास्क के बिना किसी को भी स्कूल में एंट्री नहीं
-अभिभावक की लिखित मंजूर के बाद ही छात्र आएंगे स्कूल
-प्रार्थना सभा, सभी खेल-सांस्कृतिक, मनोरंजन की गतिविधियां रहेगी प्रतिबंधित
-सभी शिक्षक-कार्मिक-छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा
-थर्मल जांच, हाथ सेनटाइज करने के बाद ही स्कूल में मिलेगी एंट्री
-हर पाली के बाद प्रत्येक कक्षा का सेनेटाइजेशन किया जाएगा
-कक्षा में दो छात्रों के बैठने के बीच में छह फीट की अनिवार्य दूरी
-स्कूल बस-वैन का प्रतिदिन सेनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेसिंग से संचालन


14 दिन बंद रहेंगे बैंक,नवंबर 2020 में -



आरबीआई की गाइडलाइन्स के अनुसार, अवकाशों के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 14 नवंबर, शनिवार को दीवाली, 16 नवंबर, सोमवार को भाई दूज को और 30 नंवबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर सरकारी अवकाश घोषित है। इस दौरान देशभर में बैंक बंद रहेंगे-

नवंबर 2020 में बैंक हॉलीडेज की सूची-


नवंबर 1- रविवार

नवंबर 8- रविवार

नवंबर 13- वांगाला फेस्टिवल (असम)

नवंबर 14- दीपावली, अमावस्या, लक्ष्मी पूजा/काली पूजा

नवंबर 15- रविवार

नवंबर 16- दिवाली बलिप्रदा(गोवर्धन पजा)/विक्रम संमत नव वर्ष/भाई दूज

नवंबर 17 - लक्ष्मी पूजा/निंगोल चक्कौबा

नवंबर 18 - लक्ष्मी पूजा/दीपावली

नवंबर 20- लक्ष्मी पूजा/छठ पूजा

नवंबर 21- छठ पूजा

नवंबर 22- रविवार

नवंबर 23 - सेंग कुत स्नेम (मेघालय)

नवंबर 28 - शनिवार

नवंबर 30 - गुरु नानक देव जयंती


news-- रविवार को कोरोना के 222 नये केस सामने आए।--


राज्य में रविवार को कोरोना के 222 नये केस सामने आए। चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई। कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 62550 पहुंच गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 57101 हो गई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3914 है।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार दो मरीज बागेश्वर, पांच चमोली, छह चंपावत, 44 देहरादून, 37 हरिद्वार, 32 नैनीताल, 48 पौड़ी, दो  पिथौरागढ़, 12 रुद्रप्रयाग, 19 टिहरी, आठ यूएसनगर, सात उत्तरकाशी में पॉजिटिव केस पाए गए। 178 मरीज ठीक होकर घर भी गए।

रिकवरी रेट 91.29 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.05 प्रतिशत है। अभी भी 11592 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रविवार को एक मरीज एम्स ऋषिकेश, एक दून मेडिकल कालेज, एक बेस अस्पताल अल्मोड़ा, एक मरीज की बेस अस्पताल श्रीनगर में मौत हुई। कुल 1027 मरीजों की मौत हुई-

 देहरादून जनपद में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत मिली है। रविवार को पचास से कम 44 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में मरीजों की कुल संख्या 17294 हो गई है। इनमें से हो गयी है, जिनमें कुल 15794 मरीज ठीक हो गये हैं, वहीं, 754 सक्रिय मरीज अभी जिले में है। रविवार को 1087 सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं। जिले के अस्पतालों में 211आईसीयू बैड खाली हैं।




 Rifle Drill by Women Warriors of CRPF-VIDEO

Women Warriors of CRPF


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...