सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

12 वर्षीय छाेटे भाई-जोधपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना---2आज रात से 57 घंटे का कर्फ्यू-3-सभी 14 लोगों की मौत--

जोधपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना---

 राजस्थान के जोधपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12 साल के एक बच्चे ने अपने बड़े भाई के मोबाइल का नेट खत्म कर दिया। नाराज बड़े भाई ने छोटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी छोटे भाई को खून से लथपथ छोड़कर घर से भाग गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बुधवार शाम की है। रॉय को उसके बड़े भाई रमन (23) ने घर की छत पर ले जाकर चाकू से 4 वार किए। रॉय को खून में सना देख उसकी मां और बहनें कांप गईं। आनन-फानन में रॉय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी रमन परिवार का भरण-पोषण करने वाला था। वह टेनिस की कोचिंग देकर घर चलाता था।

5 भाई-बहनों में सबसे छोटा था रमन
कार्यवाहक थाना प्रभारी बुधाराम ने बताया कि पावटा बी रोड स्थित वीर दुर्गादास कॉलोनी में कैलाशदान चारण किराए पर पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहते हैं। 23 साल पहले उन्होंने जापानी महिला से शादी की थी। उनके 3 बेटियां और दो बेटे थे। रॉय 5 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रमन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पिता यानी कैलाशदान की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

रमन ने हत्या की, आराम से घर से निकला
रॉय को चाकू मारने के बाद रमन घर से बाहर निकल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और रमन की तलाश की। वह रेलवे स्टेशन पर घूमता मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रॉय का शव पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को दे दिया गया है।

अहमदाबाद में आज रात से 57 घंटे का कर्फ्यू,--


देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हर तरफ चिंता बढ़ती जा रही है। अहमदाबाद में आज रात नौ बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाया जा रहा है। यह 23 नवंबर की सुबह छह बजे तक रहेगा। इस दौरान केवल दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। राज्य सरकार ने 23 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने के अपने पुराने आदेश को भी रद्द कर दिया है। जब सोमवार, यानी 23 नवंबर की सुबह छह बजे यह कर्फ्यू खत्म होगा, तब उसी दिन रात नौ बजे से नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाएगा। रोजाना यह नाइट कर्फ्यू कितने दिनों के लिए रहेगा अभी यह साफ नहीं है।

देश में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। गुरुवार को 46 हजार 185 लोग संक्रमित मिले। इसके मुकाबले 45 हजार 246 मरीज ठीक हुए। 583 मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया। इस तरह एक्टिव केस में 343 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इलाज करा रहे इन मरीजों की संख्या में 3 अक्टूबर के बाद से लगातार कमी आ रही थी।

देश में अब तक 90 लाख 1 हजार 263 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 84 लाख 23 हजार 162 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 4 लाख 41 हजार 727 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 32 हजार 133 हो गई है।

बारात से लौट रही तेज रफ्तार जीप खड़े ट्रक से टकराई, 6 बच्चों समेत सभी 14 लोगों की मौत--

उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें छह बच्चे शामिल हैं। पुलिस का अनुमान है कि ड्राइवर की झपकी लग गई थी। जीप इतनी बुरी तरह डैमेज हो गई थी कि उसके दरवाजे कटर से काटकर शव बाहर निकालने पड़े।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में से 12 कुंडा कोतवाली के चौंसा जिरगापुर गांव के थे। ड्राइवर और एक नौ साल का बच्चा दूसरे गांव के थे। वे नवाबगंज थाना इलाके के शेखपुरा गांव में शादी में गए थे। हादसा मानिकपुर थाना इलाके में प्रयागराज हाईवे पर हुआ। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे। पुलिस को फोन किया और राहत-बचाव के काम में जुट गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने अफसरों को घटनास्थल पर पहुंचने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।

इनकी मौत हुई
पारसनाथ (ड्राइवर) (40), मिथिलेश कुमार (17), बबलू (22), अभिमन्यु (28), रामसमुझ (40), नान भैया (55), दयाराम (40), दिनेश (40), पवन (10), अमन (7), अंश (9), गौरव (10), सचिन (12) और हिमांशु (12) शामिल हैं।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...