सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंदिर में निकले कांग्रेस नेता के प्राण- 2-मासूम की हत्या, तंत्र-मंत्र का शक:3- बिहार चुनाव के दौरान राहुल प्रियंका के साथ पिकनिक मना रहे थे,

मंदिर में निकले कांग्रेस नेता के प्राण-


मध्य प्रदेश के बैतूल के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विनोद डागा की गुरुवार को धनतेरस पर पूजा करते हुए मौत हो गई। वह मंदिर में हर रोज की तरह पूजा कर रहे थे और अचानक गश खाकर गिर गए। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे पुण्य आत्मा की मुक्ति बताया।

हर रोज मंदिर में पूजा करते थे
डागा जैन दादावाड़ी स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पहले उन्होंने मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। इसके बाद दादा गुरुदेव मंदिर की परिक्रमा लगाई और पूजा शुरू की। जैसे ही उन्होंने मत्था टेका। इसके तुरंत बाद वह गश खाकर गिर गए।

मंदिर प्रशासन के मुताबिक, घटना के वक्त एक बच्ची ने डागा को गिरे हुए देखा और इसकी सूचना पुजारी को दी। मौके पर पुजारी पहुंचे और उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुण्य आत्मा को इसी तरह मुक्ति मिलती है
विनोद डागा बुधवार की रात ही भोपाल से बैतूल वापस आए थे। भोपाल में वे उप चुनाव की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि विनोद डागा को दादा गुरु का सानिध्य प्राप्त हुआ है। पुण्य आत्मा को इसी तरह से मुक्ति मिलती है।

मासूम की हत्या, तंत्र-मंत्र का शक:



उत्तरप्रदेश में कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात छह साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को तंत्र-मंत्र के कारण अंजाम दिए जाने का शक है। ऐसा इसलिए, क्योंकि घटना दिवाली की रात की है। इस दिन अघोरी साधना वाले अनुष्ठान करते हैं, दूसरा यह कि शव काली मंदिर के सामने मिला है। शरीर के कई अंदरूनी अंग भी गायब हैं।

शरीर पर कपड़े नहीं थे, पास ही खून से सनी चप्पलें पड़ी थीं

पुलिस ने बताया कि भदरस गांव के करन कुरील की छह साल की बेटी श्रेया शनिवार शाम पड़ोस की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजन रात में उसकी तलाश करते रहे, साथ ही पुलिस को सूचना दी। सुबह काली मंदिर के पास कुछ लोगों को बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। शरीर पर कपड़े नहीं थे। पास में ही खून से सनी उसकी चप्पलें पड़ी थीं।

पुलिस ने कहा- जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे

अभी आरोपी का पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि इस केस में कई लोग शामिल हो सकते हैं। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 बिहार चुनाव के दौरान राहुल प्रियंका के साथ पिकनिक मना रहे थे,




बिहार चुनाव का नतीजा सामने आने के बाद महागठबंधन में मतभेद सामने आने लगे हैं। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस की टॉप लीडरशिप पर निशाना साधा है। साथ-साथ चुनाव लड़ने वाली पार्टी के नेता राहुल पर शिवानंद ने कहा कि गठबंधन के लिए कांग्रेस बाधा की तरह रही। वो बोले कि चुनाव तो कांग्रेस ने 70 सीटों पर लड़ा, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं की। शिवानंद ने कहा कि चुनाव के वक्त राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे।

बस 3 दिन के लिए बिहार आए राहुल- तिवारी
शिवानंद तिवारी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी केवल 3 दिन के लिए बिहार में आए। प्रियंका गांधी तो आई ही नहीं। जिन लोगों को बिहार से सरोकार नहीं था, वो लोग यहां आए। यह सही नहीं है। वो बोले कि जब चुनाव पूरे जोर-शोर से चल रहा था, तब राहुल गांधी शिमला में प्रियंका के घर पिकनिक मना रहे थे।

कांग्रेस बिहार चुनाव को लेकर गंभीर नहीं थी'
तिवारी ने कहा कि क्या कोई पार्टी ऐसे चलाई जाती है? जिस तरह से कांग्रेस को चलाया जा रहा, उसके हिसाब से ये आरोप लग सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से ज्यादा उम्रदराज हैं, लेकिन उन्होंने राहुल से ज्यादा रैलियां कीं। राहुल ने केवल 3 रैलियां क्यों कीं? ये दिखाता है कि कांग्रेस बिहार इलेक्शन को लेकर गंभीर नहीं थी। पहले ये खबर थी कि प्रियंका गांधी बिहार आएंगी, लेकिन ये भी नहीं हुआ।

तिवारी ने कहा- कांग्रेस ने विधानसभा सीटों को जीतने से ज्यादा केवल ज्यादा से ज्यादा सीटें लड़ने पर जोर दिया। जिस तरह से यूपी में कांग्रेस ने अखिलेश के साथ व्यवहार किया, महाराष्ट्र में वो राकांपा से ज्यादा सीटों पर कैसे लड़ी और उनसे कम सीटें जीती। उनका जोर ज्यादा सीटों पर लड़ने पर रहता है, पर वो ज्यादा संभावित सीटों पर जीतने में कामयाब नहीं हो पाते। कांग्रेस को इस बारे में सोचना चाहिए। -----------




बुज़ुर्ग शख़्स - मिसाल दरियादिली की 

कुछ दिनों पहले दिल्ली के बाबा का ढाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हुआ. लॉकडाउन की वजह से बुज़ुर्ग दंपत्ति की कमाई लगभग ख़त्म हो गई थी पर वीडियो देखकर लोगों ने उनकी मदद की. बाबा का ढाबा तो मशहूर हो गया है पर गुजरात में बच्चूदादा का एक ढाबा है जिसे कम ही लोग जानते हैं. ये बुज़ुर्ग शख़्स दशकों से लोगों को खाना खिला रहे हैं और ग़रीब मजबूर लोगों से पैसे भी नहीं लेते. क्या है इनकी कहानी, देखिए बिपिन टंकरिया और रवि परिमार की रिपोर्ट में.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...