सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली में फिर कांपी धरती: भूकंप..2-01 लाख रुपये का मिलेगा ईनाम

 दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, 

Date-18-12-2020  TIME-12;30 AM

दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.2 थी। जिसका एपिकसेंटर राजस्थान के अलवर में था। झटके आने से लोगों में दहशत फैल गई। उधर, मणिपुर में भी रात करीब 10 बजे भूकंप आया। यहां चौराहा चांदपुर इलाके में 3.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

2 दिसंबर को भी महसूस हुए थे झटके
इससे पहले 2 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। गाजियाबाद जिले में भूकंप का केंद्र था। लॉकडाउन के बाद से अब तक दिल्ली-एनसीआर में 15 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। भूकंप का केंद्र दिल्ली के आसपास के इलाकों में ही रहा।

6 या इससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है
भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की असली वजह टेक्टोनिक प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है।


सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को पुलिस एक लाख रुपये तक का ईनाम देगी।---

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को पुलिस एक लाख रुपये तक का ईनाम देगी। इसके लिए रोड सेफ्टी फंड के तहत दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

हादसों में घायल होने वाले लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नेटवर्क की अपनी सीमाएं हैं। जबकि दुर्घटना के समय बड़ी संख्या में मौके पर होते हैं, जो कानूनी झंझटों से बचने के लिए मदद करने से कतराते हैं।

हालांकि उत्तराखंड पुलिस ऐसे लोगों को कानूनी संरक्षण प्रदान कर चुकी है। इसके तहत सभी थाने, चौकियों को ऐसे लोगों से बार-बार पूछताछ न करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन फिर भी बहुत ज्यादा लोग मदद को आगे नहीं आते।

इसके चलते यातायात पुलिस घायलों की मदद करने वालों को प्रेरित करने के लिए नकद पुरस्कार की योजना बना रही है। यातायात निदेशक केवल खुराना के मुताबिक,केंद्र सरकार लगातार, सड़क सुरक्षा के तहत आम लोगों को घायलों की मदद के लिए प्रेरित करने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में यह योजना बनाई गई है। इस पर शासन के साथ भी विचार विमर्श हो चुका है।

रोड सेफ्टी फंड के तहत ईनाम देगी पुलिस
सड़क दुर्घटनाओं के शुरुआती कुछ मिनटों में घायल को इलाज मिलना जरूरी है इसलिए हम चाहते हैं कि जन सामान्य, ऐसे नाजुक क्षण पर आगे आए। ऐसा कर वो पुण्य कमाने के साथ, एक लाख रुपये तक का पुरस्कार भी पा सकते हैं। ऐसे लोगों को हर तीसरे माह जिलास्तर पर सर्टिफिकेट और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।  

FORCE-TODAY NEWS -2020




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...