सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

kotdwar - demolished-लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में। तुम तरस नहीं खाते...2-सेना भर्ती: 46 हजार युवा


सेना भर्ती: रैली में शामिल होने के लिए युवाओं में जोश, 46 हजार अभ्यर्थियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन,


कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप के मैदान में रविवार से होने वाली भर्ती रैली को लेकर युवाओं में खासा उत्साह बना हुआ है। इस बार भर्ती में प्रतिभाग करने के लिए 46 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।  सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि भर्ती रैली की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

तहसीलवार आयोजित होने वाली 13 दिवसीय भर्ती रैली 20 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगी। रैली के पहले दिन 20 दिसंबर को उत्तरकाशी जिले की तहसील पुरोला, मोरी, राजगड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी, बड़कोट के युवा प्रतिभाग करेंगे, 21 दिसंबर को उत्तरकाशी की तहसील बड़कोट और रुद्रप्रयाग जिले की तहसील ऊखीमठ, जखोली, बसुकेदार के युवाओं की भर्ती होगी।

22 दिसंबर को रूद्रप्रयाग जिले के रुद्रप्रयाग तहसील और टिहरी की देवप्रयाग व घनसाली तहसील के युवा प्रतिभाग करेंगे। 23 दिसंबर को टिहरी जिले की तहसील प्रतापनगर, टिहरी, धनौल्टी, जखनीधार, नरेंद्रनगर के युवा शामिल होंगे। 24 दिसंबर को टिहरी गढ़वाल की कंडीसौड़, गजा व कीर्तिनगर और चमोली जनपद के थराली, गैरसैंण, आदिबदरी तहसील के युवा भर्ती रैली में भाग लेंगे। 

25 दिसंबर को चमोली जिले की जोशीमठ, चमोली, कर्णप्रयाग, देवल, नारायणबगड़, जिलासू, नंदप्रयाग, घाट तहसील के युवा भर्ती में शामिल होंगे। 26 दिसंबर को चमोली की पोखरी और पौड़ी जनपद के पौड़ी, जाखनीखाल, बीरोंखाल तहसील भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे। 27 दिसंबर को पौड़ी जिले की तहसील लैंसडौन, सतपुली, श्रीनगर व 28 दिसंबर को थैलीसैंण, धुमाकोट, चौबटाखाल तथा 29 दिसंबर को कोटद्वार, यमकेश्वर, चाकीसैंण तहसील के युवा शामिल होंगे।

30 दिसंबर को हरिद्वार जिले के तहसील रुड़की, हरिद्वार, भगवानपुर तथा 31 दिसंबर को हरिद्वार जिले की लक्सर और देहरादून जिले की देहरादून तहसील की भर्ती रैली आयोजित की जायेगी। 1 जनवरी को देहरादून जिले की तहसील चकराता, विकासनगर, त्यूणी तथा 2 जनवरी को ऋषिकेश, डोईवाला व कालसी तहसील के युवा रैली में प्रतिभाग करेंगे। 

कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी
कर्नल वाजपेयी ने बताया कि बिना कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट के किसी भी युवा को भर्ती मैदान में एंट्री नहीं दी जाएगी। भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए युवाओं को एडमिट, आधार कार्ड, मास्क आदि लाना अनिवार्य है। उन्होंने भर्ती करवाने के नाम पर सक्रिय मुन्नाभाइयों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि इस तरह की कोई सूचना मिलने पर तत्काल एआरओ को सूचित करें। 

रिपोर्टिंग अब सुबह 5 बजे
बढ़ती ठंड के चलते इस बार भर्ती रैली के रिपोर्टिंग के समय में बदलाव किया गया है। पहले भर्ती रैली के लिए युवाओं को सुबह एक बजे रिपोर्टिंग करनी थी, लेकिन अब सुबह पांच बजे करनी है। रिपोर्टिंग का समय सुबह पांच बजे करने से भर्ती को आने वाले युवाओं को राहत मिलेगी।

भाजयुमो ने निशुल्क खाने और रहने की व्यवस्था की
कोटद्वार।
 विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में 20 दिसंबर रविवार से होने वाली सेना भर्ती रैली में प्रतिभाग करने आने वाले युवाओं के लिए भाजयुमो द्वारा खाने व रहने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। 

शनिवार को आयोजित बैठक में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी संगठन ने 20 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में आने वाले युवा आएंगे। 

युवाओं के लिए नजीबाबाद रोड स्थित नारायण होटल के समीप निशुल्क खाने की व्यवस्था तथा काशीरामपुर स्थित शिशु विद्या मंदिर में रात्री ठहरने की व्यवस्था की है। बताया कि प्रत्येक दिन प्रथम 400 युवाओं के लिए आवासीय तथा 1500 युवाओं के लिए भोजन व्यवस्था रहेगी। 

FORCE-TODAY-NEWS 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...