सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खाकी वर्दीवालों ने किया रेप2-पबजी के 50 रुपए नहीं देने पर मर्डर

खाकी वर्दीवालों ने किया रेप
हरियाणा के रेवाड़ी शहर में पश्चिम बंगाल की दो लड़कियों को घर से पुलिस की गाड़ी में उठाकर रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल, होमगार्ड के साथ एक और शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद रेवाड़ी के SP राजेश कुमार ने हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को लिख दिया गया है। सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा लगाने वाली हरियाणा पुलिस ने अपने ही महकमे से जुड़ा मामला 18 घंटे से ज्यादा वक्त तक दबाए रखा। घटना गुरुवार रात 10 बजे की है, लेकिन मामला सामने आया शुक्रवार शाम को।

स्पा सेंटर में काम करती हैं पीड़ित लड़कियां
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की दो लड़कियां रेवाड़ी के एक स्पा सेंटर में काम करती हैं। दोनों हुडा बाइपास पर एक टाउनशिप में कमरा किराए पर लेकर रहती हैं। आरोप है कि गुरुवार रात पुलिस की गाड़ी में रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अनिल, होमगार्ड जितेंद्र और धर्मेंद्र नाम का एक व्यक्ति दोनों लड़कियों के कमरे पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ बैठाकर ले गए। रास्ते में तीनों ने लड़कियों को एक दोस्त की प्राइवेट गाड़ी में शिफ्ट किया और शहर के ही एक होटल में ले गए। वहां तीनों ने दोनों लड़कियों से रेप किया।

पबजी के 50 रुपए नहीं देने पर मर्डर

सिंगरौली में 10वीं के छात्र की मौत के मामला में दहलाने वाला खुलासा हुआ है। पबजी में हारे 50 रुपए नहीं देने पर उसके हमउम्र दोस्त ने ही हत्या की थी। विवाद के बाद उसने पत्थर से सिर पर वार किया। शव को घसीटकर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी बच्चे को हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी  ने बताया कि कोनी गांव के रहने वाले 15 साल का आशीष जायसवाल सरई स्कूल में 10वीं का छात्र था। वह सोमवार को स्कूल गया था। स्कूल में हॉफ टाइम तक रहा, इसके बाद नजर नहीं आया। रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवारवालों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई। बुधवार शाम स्कूल से कुछ दूर स्थित तालाब में उसका शव मिला। उसके कान पर चोट के निशान थे। ऐसे में मामला संदिग्ध लगा।जांच के दौरान पता चला कि छात्र आखिरी बार अपने क्लासमेट के साथ देखा गया था। उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि लंच के बाद पबजी खेलने अरहर के खेत पर चला गया था। दोनों ने 50-50 रुपए की बाजी खेली, जिसमें आशीष हार गया। इसके बाद 50 रुपए को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस पर लड़के ने गुस्से में आकर वहां पड़े पत्थर से आशीष के सिर पर हमला कर दिया। पत्थर लगते ही आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। लहूलुहान आशीष को देख साथी घबरा गया और उसे खींचकर तालाब में फेंक दिया।आशीष परिवार का इकलौता बेटा था। करीबियों की मानें, तो काफी मन्नतों के बाद उसका जन्म हुआ था। जन्म के समय वह बहुत कमजोर था। परिवारवालों ने बहुत जतन से उसे बड़ा किया था। इकलौते बेटे का शव देख परिवार बदहवास हो गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...