सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

video -पुल निर्माण आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन -2-PAKISTAN- की बड़ी फजीहत-3-कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन

 पुल निर्माण आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन -

आंदोलन शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग बड़ी समस्या से संबंधित है, जिसे ग्रामीण डेढ़ दशक से झेल रहे हैं। गांव तक सड़क बने डेढ़ दशक हो गया, लेकिन वाहनों को आज भी नदी में उतरकर आवाजाही करनी पड़ रही है। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजरी कैंत्युरा, दुगड्डा की ब्लाक प्रमुख रुचि कैंन्युरा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने धरना आंदोलन को समर्थन दिया। ग्रामीणों का धरना देने वालों में युवा समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल, रामदयाल सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह बिष्ट, मातबर सिंह, विनोद सिंह, भारत सिंह, आशीष नेगी, विनीता देवी आदि शामिल थे।

 




FORCE TODAY REPORTER OPERATIONS HEAD SAINOOR

 


WORLD NEWS

PAKISTAN -इमरान की बड़ी फजीहत-

दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान का सऊदी अरब ने एक तरह से मजाक बना दिया है। प्रधानमंत्री इमरान खान की सऊदी अरब यात्रा को एक महीने से ज्यादा गुजरा, अब तक वादे के मुताबिक पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर कर्ज (कैश रिजर्व) और 1.2 अरब डॉलर का उधारी पर तेल नहीं मिला। अब इमरान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी सोशल मीडिया पर उम्मीद जता रहे हैं कि प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान शायद इस हफ्ते पाकिस्तान को कैश रिजर्व मुहैया करा दें। वैसे रोचक यह भी है कि पाकिस्तान सरकार को इस कैश रिजर्व पर 3.2% की दर से सालाना ब्याज भी देना होगा।अगर सऊदी अरब सरकार इस हफ्ते तक पाकिस्तान को कैश रिजर्व नहीं देती तो इमरान सरकार के सामने बहुत बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इसकी वजह यह है कि IMF और पाकिस्तान सरकार के बीच अब तक डील फाइनल नहीं हुई है। मामला कुछ हद तक काबू में है, लेकिन फाइनल ये तभी हो सकेगा जब IMF का एग्जीक्यूटिव बोर्ड समझौते को हरी झंडी दे देगा। बोर्ड मीटिंग की तारीख अभी तय नहीं है। बहुत मुमकिन है कि ये शायद नए साल में ही हो। सवाल ये है कि अगर सऊदी ने भी कैश रिजर्व नहीं दिया और IMF भी 1 अरब डॉलर की किश्त जारी नहीं करता तो इमरान सरकार रोजाना के खर्च के लिए पैसा कहां से लाएगी?

डेल्टा वैरिएंट जितना 100 दिन में फैला था, ओमिक्रॉन उतना सिर्फ 15 दिन में फैल चुका-कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (B.1.1.529) की शुरुआती रिपोर्ट्स बेहद चौंकाने वाली हैं। WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ कन्सर्न बताया है। द. अफ्रीका के 3 प्रांतों में रोज मिलने वाले 90% केस इसी वैरिएंट के हैं, जो 15 दिन पहले सिर्फ 1% थे। वैज्ञानिकों को यही बात सबसे ज्यादा डरा रही है। क्योंकि, अभी तक सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट डेल्टा था, जिससे दुनिया में तीसरी लहर आई थी। इसका पहला केस अफ्रीकी देश बोत्सवाना में मिला है।अब ओमिक्रॉन से नई लहर का खतरा है, क्योंकि यह डेल्टा से 7 गुना तेजी से फैल रहा है। यही नहीं, यह तेजी से म्यूटेट भी हो रहा है। पकड़ में आने से पहले ही इसमें 32 म्यूटेशन हो चुके हैं। इसे देखते हुए यूरोपीय यूनियन के सभी 27 देशों ने 7 अफ्रीकी देशों से उड़ानों पर रोक लगा दी है। इधर, भारत में नए वैरिएंट का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी सिंगापुर, मॉरीशस समेत 12 देशों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच होगी।

2- दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से दुनिया में फैल रहा है। हॉन्गकॉन्ग और बोत्सवाना के बाद शुक्रवार को इजराइल और बेल्जियम में भी नए वैरिएंट से संक्रमित लोग मिले हैं। इसके बाद ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड ने अफ्रीकी देशों से आनी वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया। अब अमेरिका, सऊदी अरब, श्रीलंका, ब्राजील समेत कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट बैन कर दी है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री ने इन बैन को अनुचित बताया है।

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...