सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांधीजी को गाली 2-जनता से लिया जाएगा पुलिस के काम पर फीडबैक, 3-30 लाख की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

 गांधीजी को गाली-संत कालीचरण के विवादित भाषण 27 DEC 2021

संत कालीचरण
रायपुर में धर्म संसद-2021 में महाराष्ट्र से आए संत कालीचरण ने मंच से गांधीजी के बारे में गलत बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। सन 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। 

 धर्म संसद के समापन समारोह में शनिवार को संत कालीचरण यह भाषण दे रहे थे तो दर्शकों के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे, भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने और नंदकुमार साय भी मौजूद थे। नाथूराम गोडसे को जब दोनों हाथ जोड़कर कालीचरण ने नमस्कार किया तो भीड़ जय श्रीराम के नारे लगाकर तालियां बजाने लगी। कालीचरण पिछले साल सोशल मीडिया पर एक वीडियो की वजह से काफी चर्चा में आए थे, जिसमें वह मंदिर के भीतर शिव तांडव स्त्रोत गाते हुए नजर आ रहे थे।

 जैसे ही संत कालीचरण ने बापू पर यह बयान दिया तो कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास उनके इस बयान का विरोध जताते हुए वह छोड़कर कार्यक्रम से चले गए. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ''धर्मसंसद से मैं खुद को अलग करता हूं और वह अगले साल धर्म संसद में शामिल नहीं होंगे. क्योंकि यहां मंच से महात्मा गांधी के खिलाफ अशोभनीय बातें कही गई हैं. हम इसका विरोध करते है.'' उन्होंने गुस्से में मंच छोड़ दिया और धर्मसंसद से बीच में चले गए. जिसके बाद धर्म संसद का माहौल पूरी तरह बदल गया. संतों में अफरातफरी मच गई और इसी के साथ धर्मसंसद को समाप्त किया गया. 

जनता से लिया जाएगा पुलिस के काम पर फीडबैक, खुद कमिश्नर करेंगे कॉल-
भोपाल: पुलिस महकमे के काम की मॉनिटरिंग के लिए पुलिस कमिश्नर (commissionerate system) ने नया आइडिया निकाला है. इसके लिए अब सभी थानों में रजिस्टर रखा जाएगा. इसमें थाने में आने वाले हर व्यक्ति की एंट्री की जाएगी. इसमें उसका नाम, मोबाइल नंबर और आने का कारण दर्ज किया जाएगा और इसकी लिस्ट रोज कमिश्नर के पास जाएगी, जिसपर वो खुद संज्ञान लेंगे.  

पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर के निर्देश
थाने में आने वाले सभी लोगों की लिस्ट पर कमिश्नर खुद रोजाना फोन लगाकर पुलिस के बर्ताव और काम को लेकर जानकारी लेंगे यानि फीडबैक लेंगे. पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर के निर्देश पर थाने आने वाले विजिटर का डाटा हर थाने को रजिस्टर में दर्ज करना होगा. इसके बाद कमिश्नर की टीम विजिटर से संपर्क करेगी. इनसे पुलिस के व्यवहार को लेकर फीडबैक लिया जाएगा और विजिटर के बताए अनुसार ही ग्रेडिंग की जाएगी. इस आधार पर पुलिस कर्मचारियों की पदस्थपना भी की जाएगी.

 रोजाना कई लोग शिकायत लेकर थाने आते हैं. कई लोगों को पुलिस बिना कार्रवाई किए या फिर आवेदन लेकर या फिर बिना शिकायत सुने ही भगा देती है. ऐसे में कई लोगों को न्याय नहीं मिल पाता. इस सिस्टम से अब ऐसे लोगों को फायदा होगा, जिनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती है. साथ ही, पुलिस के व्यवहार की मॉनिटरिंग भी होगी, जिससे उनकी कार्यशैली और बेहतर हो पाएगी. NEWS FORCE TODAY

UTTARAKHAND NEWS 

 Two youths arrested with charas worth 30 lakhs

A joint team of Uttarkashi and Special Operation Group (SOG) has arrested two youths with 200 grams of smack. The value of the recovered smack has been estimated at Rs 25-30 lakh. In police interrogation, both have said to buy smack from a person from Haridwar, against whom a total of 39 cases related to NDPS, Excise etc. are already registered in the police.

उत्तरकाशी और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने दो युवकों को 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत 25 से 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने हरिद्वार के एक व्यक्ति से स्मैक खरीदने की बात कही जिसके खिलाफ पुलिस में पहले से एनडीपीएस, आबकारी से संबंधित कुल 39 केस दर्ज हैं।NEWS FORCE TODAY

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...