सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

amazon-पर गांजा बेचा जा रहा था,2-पंजाब में ‌BJP की बड़ी सेंधमारी

  amazon-पर गांजा बेचा जा रहा था,

हैरत में डालने वाली बात ये है कि कढ़ी पत्ता बेचने के नाम पर इस सेलर अकाउंट से गांजा बेचने का नेटवर्क चलाया जाता था। वो भी एक-दो जिलों में नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में।

वही अमेजन जिससे हम और आप आए दिन कुछ-न-कुछ ऑर्डर करते ही रहते हैं। 

13 नवंबर को मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोविंद ढाबे पर छापा मारा। छापेमारी में 21 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां तक तो ये आम छापेमारी की घटना लगती है, लेकिन मल्टीनेशनल कंपनी अमेजन की पैकिंग में गांजा देखकर पुलिसवाले चौंक गए।  इसके बाद पुलिस की जांच में अमेजन के जरिए गांजा सप्लाई रैकेट की परतें खुलना शुरू हुईं। पुलिस ने ग्वालियर में छापेमारी करके इस रैकेट के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया।

 आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वो 4 साल से इसी तरह ऑनलाइन गांजा तस्करी का काम कर रहे थे। आरोपी इसके जरिए करोड़ों रुपए का लेन-देन कर चुके थे और सारे ट्रांजैक्शन में एक ही UPI नंबर का इस्तेमाल किया गया था। आरोप है कि इसमें से मोटा हिस्सा अमेजन कंपनी को भी कमीशन के रूप में जाता था। सिर्फ पिछले 7 महीने में ही अकाउंट के जरिए भिंड, मुरैना, आगरा, कोटा, बूंदी, भोपाल, देवास, झांसी समेत कई जगहों पर 384 पैकेट की डिलीवरी हुई थी। एक पैकेट में दो किलो गांजा हुआ करता था। आरोपी सूरज उर्फ कल्लू पवैया के जरिए पुलिस को पता चला कि BABU TEX नाम की फर्जी कंपनी बनाई गई और GST रजिस्ट्रेशन नंबर GSTIN-37AAFPE9088BIZP पर विशाखापट्‌टनम की कंपनी अमजेन पर सेलर के रूप में इसे रजिस्टर कराया गया। आंध्रप्रदेश के विशाखापट्‌टनम से अमेजन प्लेटफॉर्म के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में गांजा बेचा जा रहा था।इनमें ही अमेजन के दो डिलीवरी बॉय और पिकअप ड्राइवर शामिल हैं। पुलिस जांच में वासु ने माना है कि उसने ही सूरज पवैया को कंचनपालम इलाके में किराए से कमरा दिलाया था।

विशाखापट्टनम में बैठा वासु ही दो-दो किलो के गांजे के पैकेट तैयार करके अमेजन डिलीवरी बॉय को दिया करता था। विशाखापटट्‌नम पुलिस ने अमेजन के पिकअप बॉय जीरू कुमार स्वामी और बीज्जम राजू, वैन ड्राइवर चीपूरूपल्लवी वेकटेंशराव को दबोचा। आरोपियों से 48 किलोग्राम गांजा व इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन भी मिलीं।अब भिंड पुलिस के सामने स्थिति साफ थी और गांजे की बिक्री के रैकेट में ई-कॉमर्स कंपनी की मिलीभगत की बू आ रही थी। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 38 के तहत मल्टीनेशनल जॉइंट अमेजन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स को इस क्रिमिनल केस में आरोपी बना लिया है।

 ये साफ है कि अमेजन प्लेटफॉर्म के जरिए ही गांजे की सप्लाई की जा रही थी। भिंड पुलिस की टीम विशाखापट्टनम जाकर जांच कर रही है। जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे, उन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा। अमेजन कंपनी से हमने कुछ जानकारी मांगी है, उन्होंने कुछ जानकारी दी है, लेकिन हमने और जानकारी देने के लिए कहा है।[ भिंड के  S.P]

 

पंजाब में ‌BJP की बड़ी सेंधमारी
शिरोमणि अकाली दल में हड़कंप

मनजिंदर सिंह सिरसा के अचानक DSGMC प्रधान पद से इस्तीफा देने से शिरोमणि अकाली दल में हड़कंप सा मच गया। उनका भाजपा जॉइन कर लेना पंजाब में अकाली दल के लिए बड़ा झटका है क्योंकि सिरसा पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ता थे। अब उनके भाजपा में चले जाने से पंजाब में अकाली दल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सिख कौम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का (DSGMC) बहुत अहम संस्था है। पंजाब विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और ऐसे समय में अकाली दल के किसी वरिष्ठ नेता का यूं अचानक DSGMC जैसी संस्था के प्रधान पद से त्यागपत्र दे देना किसी के गले से नहीं उतर रहा।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने BJP जॉइन की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम सहित दूसरे नेताओं ने सिरसा का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर शेखावत ने कहा कि सिरसा के आने से पंजाब में 3 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा फायदा होगा।

सिरसा के अलावा अकाली दल में रह चुके परमिंदर सिंह बराड़ भी भाजपा में शामिल हो गए। अकाली दल के स्टूडेंट विंग एसओआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके परमिंदर सिंह बराड़ कुछ दिन पहले ही अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे, मगर बुधवार को उन्होंने फिर पलटी मारते हुए भाजपा जॉइन कर ली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...