सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेहद ही भावुक-आंखें नम हो गईं।-7 बेटिया-2- कोरोना से बचा सकता है:वाइन का शौक-

 FORCE TODAY NEWS 26 JAN 2022

बेहद ही भावुक-आंखें नम हो गईं।-7 बेटिया-

राजस्थान के बूंदी जिले से सामाजिक बंधनों को तोड़ती, मान्यताओं को नई दिशा देती और बेटा-बेटी में फर्क मिटाती एक बेहद ही भावुक तस्वीर आई है। बूंदी में एक किसान की 7 बेटियों ने जिस पिता का हाथ पकड़कर चलना सीखा, जिसने लाड-प्यार से पाला और बड़ा किया। उसी पिता की अर्थी को कंधा देकर विदा किया तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
 
इन बेटियों ने न केवल पिता की अर्थी को कंधा दिया, बल्कि श्मशान घाट जाकर मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार के सभी विधि-विधान पूरे किए।      बाबाजी का बड़ा निवासी 95 वर्षीय रामदेव कलाल का बीमारी के चलते मंगलवार सुबह निधन हो गया। रामदेव कलाल पेशे से किसान थे। उनके बेटा नहीं था, 7 बेटियां थीं। पिता की मौत की खबर सुनकर बेटी सुवालका काछोला बूंदी निवासी कमला देवी, शंकर नगर भीलवाड़ा निवासी मोहिनी देवी, इंद्ररगढ़ बूंदी निवासी गीता देवी, हिंडोली बूंदी निवासी मूर्ति देवी, शंकर नगर भीलवाड़ा निवासी पूजा देवी, टोडारायसिंह टोंक निवासी श्यामा देवी और हिंडोली बूंदी निवासी ममता देवी पिता को कंधा देने के लिए पहुंचीं। हिंडोली कस्बे से होते हुए कलाल समाज के मुक्तिधाम में रीति-रिवाज के साथ मुखाग्नि दी।

कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए जब अंतिम यात्रा निकली तो बेटियों के पिता को कंधा देते देख गमगीन माहौल हो गया। बड़ी बेटी कमला देवी ने बताया कि हमारे भाई नहीं था, पिता ने सभी बेटियों को भाई की कमी नहीं खलने दी और हाथ से हाथ मिला कर बराबरी करना सिखाया। 5 साल पहले मां बुरी बाई का निधन हो चुका है।

  कोरोना से बचा सकता है:वाइन का शौक-

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए इन दो सालों में दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने खाने-पीने से जुड़ी कई सलाहें दी हैं। हाल ही में फ्रंटीयर्स इन न्यूट्रीशन जर्नल में प्रकाशित हुई एक रिसर्च में कहा गया है कि जो लोग हफ्ते में 5 ग्लास या उससे ज्यादा रेड वाइन का सेवन करते हैं, उनमें वायरस की चपेट में आने का खतरा 17% कम होता है।

कोरोना से कैसे बचाती है रेड वाइन?How does red wine protect against corona?

ब्रिटिश वेबसाइट मिरर के अनुसार, चीन के शेनझेन कांगनिंग अस्पताल में ब्रिटिश नागरिकों के डेटा का एनालिसिस करके इस रिसर्च को तैयार किया गया है। इसमें वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन के लोगों की शराब पीने की आदतों और कोरोना हिस्ट्री का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं का कहना है कि रेड वाइन में पॉलीफेनोल नाम का एक कंपाउंड होता है, जो फ्लू और दूसरी सांस संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मददगार है। यही कारण है कि इस ड्रिंक का सेवन करने से कोरोना संक्रमण होने का खतरा भी कम हो जाता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि व्हाइट वाइन और शैंपेन जैसी ड्रिंक्स भी हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकती हैं। रिसर्च के मुताबिक, जो लोग हफ्ते में 1 से 4 ग्लास व्हाइट वाइन या शैंपेन पीते हैं, उन्हें कोविड इन्फेक्शन का खतरा 8% तक कम होता है।

 शोधकर्ताओं के अनुसार, बीयर और साइडर पीने वालों में कोरोना होने की संभावना लगभग 28% ज्यादा होती है। यदि आप इन ड्रिंक्स का सेवन हफ्ते में 5 ग्लास या उससे ज्यादा करते हैं, तो अभी से सावधानी बरतना शुरू कर दें।

रिसर्च में यह भी कहा गया है कि जो लोग ऊपर दी हुई गाइडलाइन से डबल शराब पीते हैं, उन्हें वायरस की चपेट में आने का रिस्क सभी लोगों से ज्यादा होता है। इसलिए वैज्ञानिक ज्यादा शराब का सेवन करने की सलाह नहीं देते हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने का सबसे असरदार तरीका है वैक्सीन। फिलहाल भारत में 15 साल की उम्र या उससे ज्यादा के लोगों को वायरस के खिलाफ वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के वो लोग जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उनके लिए बूस्टर डोज अभियान की शुरुआत 10 जनवरी से हो चुकी है

देश में लगातार 5वें दिन 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 27,469 की कमी आई है, यानी 8.23% कम केस दर्ज किए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...