सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत बना विश्व चैम्पियन 2-1 लाख रुपए-पराठे कोई खाकर दिखाए

 FORCE TODAY NEWS REPORT 06 FER 2022

भारत बना विश्व चैम्पियन  

टीम इंडिया अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन:फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

भारत ने पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। यंगिस्तान ने 190 रन के टारगेट को 47.4 ओवर में 6 विकेट खोकर पार कर लिया। निशांत सिंधु 50 और दिनेश बाना 13 रन बनाकर नाबाद रहे। बाना ने सिक्स जमाकर टीम को जीत दिलाई। सीनियर क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 वर्ल्ड के फाइनल में भारत को श्रीलंका के ऊपर इसी अंदाज में सिक्स जमाकर जीत दिलाई थी। 

ऑलराउंडर राज बावा भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने पहले 31 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 35 रन की पारी खेली। उपकप्तान शेख रशीद ने भी 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। भारतीय टीम इससे पहले 2000, 2008, 2012 और 2018 में भी अंडर-19 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत हासिल की थी।

 फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 44.5 ओर में 189 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जेम्स रेव ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए। भारत की ओर से राज बावा के अलावा रवि कुमार ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार विकेट लिए। कौशल तांबे को 1 सफलता मिली।
इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में रवि कुमार ने जैकब बेथेल (2) को LBW आउट किया। अपने अगले ही ओवर में रवि ने कप्तान टॉम प्रेस्ट (0) को क्लीन बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। जॉर्ज थॉमस (27) के स्कोर पर राज बावा की गेंद पर आउट हुए। भारत को चौथी सफलती भी राज बावा ने ही दिलाई। उन्होंने विलियम लक्सटन (4) को विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना के हाथों कैच कराया। बावा ने इसकी अगली ही गेंद पर जॉर्ज बेल (0) को भी पवेलियन चलता कर दिया। दो ओवर बाद बावा ने रेयान अहमद (10) को स्लिप में कैच करवाकर भारत को छठी कामयाबी दिलाई। कौशल ताबें ने एलेक्स हॉर्टन (10) को कप्तान यश धुल के हाथों कैच काराया।

इसके बाद जेम्स रेव और जेम्स सेल्स ने बेहतरीन साझेदारी की। इस साझेदारी को रवि कुमार ने 44वें ओवर की पहली गेंद पर रेव को आउट कर तोड़ा। इसी ओवर में उन्होंने थॉमस स्पिनवॉल (0) को भी चलता कर दिया। 45वें ओवर में राज बावा ने जोशुओ बोडेन (1) को आउट कर इंग्लैंड की पारी को समाप्त कर दिया।

 भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारी और लगातार 6 जीत के साथ चैंपियन बनी। पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 45 रन से हराया। इसके बाद भारतीय टीम ने आयरलैंड को 174 रन से और यूगांडा को 326 रन से हराया। क्वार्टर फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से मात दी। सेमीफाइनल में हमने ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से हराया। अब फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

 1 लाख रुपए-पराठे कोई खाकर दिखाए--

दुनिया का सबसे बड़ा 32 इंच का पराठा जयपुर में मिलता है? यही नहीं, खाने वालों के लिए चैलेंज भी रखा गया है। एक साथ 32 इंच के दो पराठे कोई खाकर दिखाए तो रेस्टोरेंट मालिक उसे 1 लाख रुपए नकद और जिंदगी भर फ्री खाने की सुविधा देगा। अगर आप इसे नहीं खा पाए तो इसकी कीमत 700 रुपए चुकानी होगी।

 एक पराठे में 2 किलो आटा इस्तेमाल होता है। पराठे की स्टफिंग का वजन ही 1.5 किलो के लगभग होता है। स्टफिंग बारीक कटे प्याज, क्रश किया हुआ पनीर, धनिया पत्ती, बारीक कटी हरी मिर्च को आलू में मिक्स कर तैयार होती है। इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और सीक्रेट मसाला डाला जाता है। स्टफिंग ऑर्डर की वैरायटी पर भी डिपेंड करती है।

यूं तो पराठा हर घर में बनाया और खाया जाता है। इतने बड़े साइज का पराठा बनाना आसान नहीं। सबसे बड़ी चुनौती रहती है इसकी स्टफिंग। अक्सर पराठों में स्टफिंग सही ढंग से नहीं हो पाती। 40 इंच के बेलन से इस तरह बेलते हैं कि पराठे के हर कौने तक स्टफिंग पहुंचती है। बेलने के बाद पराठे को सावधानी से तवे पर शिफ्ट किया जाता है। फिर इसकी मीडियम फ्लेम पर देशी घी में अच्छे से सिकाई की जाती है। सिकने के बाद तैयार पराठे को 32 इंच की थाली में रखा जाता है। इसे कटर से काटकर कस्टमर को हरी चटनी, लहसुन चटनी, सॉस और स्पेशल रायता के साथ सर्व करते हैं।

 सबसे बड़ा चैलेंज था इतना बड़े पराठे का ऑर्डर कौन करेगा। 32 इंच का पराठा लाने के पीछे सोच यही थी कि एक फैमिली के सभी मेंबर एक साथ बैठकर खा सकें। हमें अच्छे से पता था कि इतना बड़ा पराठा खाना किसी एक के लिए बस की बात नहीं। आजकल जो दौर है, उसमें किसी के पास एक साथ खाने का वक्त नहीं है। हमारा 32 इंच का पराठा खाने के लिए पूरी फैमिली आती है या फिर दोस्तों की पूरी टोली।

 

रेस्टोरेंट की शुरुआत 22 अगस्त 2018 में की थी। 32 इंच का पराठा कल्चर बन जाए, इसके लिए खाना और पैसे जीतने का चैलेंज लेकर शुरू किया था। दो पराठे 50 मिनट में खाने पर शुरुआत में 11 हजार का इनाम रखा था। इसका हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। आज तक इस चैलेंज को कोई तोड़ नहीं पाया है। कोरोना काल में बिजनेस थोड़ा कम हुआ है। फिर भी आज टेस्ट और बेस्ट काम से हमने साढ़े तीन साल में दूसरी ब्रांच दूदू के पास अजमेर हाईवे पर खोल ली है। अब इस पराठे का दावा मजबूत करने के लिए इंडिया गॉट टैलेंट में भी भेजा गया है।

 रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक दिन में 32 इंच के पराठों की डिमांड दोनों रेस्टोरेंट पर 80 से 100 के बीच रहती है। एक पराठे की कीमत 700 रुपए है। इसके अलावा 12, 18 और 24 इंच का पराठा भी यहां मिलता है। इसकी कीमत 120, 260 और 450 रुपए है। छोटे साइज के पराठों की सेल भी अच्छी है। एक अनुमान के मुताबिक साल में पराठों की सेल 2 करोड़ से भी ज्यादा है। 

FORCE TODAY NEWS REPORT 06 FER 2022

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...