सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुर्का पहनना पागलपन,-कॉलेज में प्रोफेसर ने कहा

 REPORT -D.BHASKAR 10 FER 2022

बुर्का पहनना पागलपन,-कॉलेज में प्रोफेसर ने कहा-
कर्नाटक के हिजाब मुद्दे की आग अब उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले तक पहुंच गई है। जिले के तिलकधारी महाविद्यालय में हिजाब पहनकर आने पर पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर ने छात्रा को खूब डांटा और क्लास से निकाल दिया। आरोप है कि प्रोफेसर ने छात्रा से कहा, यह सब काम पागल करते हैं। बुर्के को उतारकर फेंक देना चाहिए। छात्रा के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। उधर, कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि मामले का पता कराकर कार्रवाई की जाएगी।

बीए फाइनल की है छात्रा
तिलकधारी महाविद्यालय में जरीना बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। जरीना के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2 बजे वह क्लास में हिजाब पहन कर गई। वह सीट पर बैठने जा रही थी, तभी क्लास ले रहे प्रोफेसर प्रशांत ने उसे रोक लिया। छात्रा का आरोप है कि प्रशांत ने उससे कहा कि बार-बार मना करने पर भी वह इस तरह की ड्रेस क्यों पहनकर आती है? इस छात्रा ने कहा कि वह सिर ढकने के लिए हिजाब पहनती है।

कॉलेज के प्रिंसिपल आलोक सिंह का कहना है कि मीडिया से मामला संज्ञान में आया है। इसके बारे में पता करके कार्रवाई करेंगे।
 छात्रा ने आरोप लगाया कि इस पर प्रोफेसर प्रशांत भड़क गए। उसे डांटा और कहा कि यह सब काम पागल लोग करते हैं। अगर मेरा बस चले तो मैं यूपी में इसे पूरी तरह से बंद करा दूं। बुर्के को उतारकर फेंक देना चाहिए। इसके बाद छात्रा को क्लास से बाहर निकाल दिया। इसके बाद छात्रा कॉलेज प्रशासन से बिना शिकायत करे ही रोते हुए घर पहुंच गई। घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद यह मामला मीडिया की जानकारी में आया है। परिजनों का कहना है कि गुरुवार को मामले की शिकायत थाना और कॉलेज में करेंगे।वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल आलोक सिंह का कहना है कि मीडिया से मामला संज्ञान में आया है। इसके बारे में पता करके कार्रवाई करेंगे। अभी इस बारे में उनको कुछ भी नहीं पता है।
जिले के तिलकधारी महाविद्यालय
  हिजाब विवाद की शुरुआत कर्नाटक से तब हुई, जब उडुपी के गवर्नमेंट पीयू कॉलेज फॉर विमेन में छह छात्राओं को हिजाब पहनकर आने से रोक दिया गया। छात्राओं ने कॉलेज के फैसले को मानने से इनकार कर दिया था और हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर कर दी। छात्राओं ने इस फैसले के विरोध में कक्षाओं का बहिष्कार कर रखा है।फिलहाल, अब हिजाब विवाद को कर्नाटक हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। 

 टीम इंडिया ने जीती साल की पहली सीरीज-

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में 44 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मैच में वेस्टइंडीज के सामने 238 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 46 ओवर में 193 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। शमर ब्रुक्स (44) टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 4 विकेट आए।

टीम इंडिया ने इस साल किसी भी फॉर्मेट में अपनी पहली सीरीज जीती है। साथ ही रोहित शर्मा की बतौर फुलटाइम वनडे कप्तान ये पहली सीरीज जीत रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...