सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1-कोटद्वार हादशा।2-वॉन्टेड आतंकी दुनिया के सामने आया। 3-रीता बहुगुणा के बेटे सपा में शामिल 4-बेटी से ड्रोन टकराया

FORCE TODAY NEWS REPORT 06 MARCH 2022

वॉन्टेड आतंकी दुनिया के सामने आया।

अफगानिस्तान का होम मिनिस्टर सिराजुद्दीन हक्कानी
अफगानिस्तान का होम मिनिस्टर सिराजुद्दीन हक्कानी पहली बार दुनिया के सामने आया। अमेरिकी फौज 20 साल तक अफगानिस्तान में रहीं, लेकिन 10 लाख डॉलर के इस वॉन्टेड आतंकी का फोटो तक हासिल नहीं कर पाई। शनिवार को काबुल में अफगानिस्तान पुलिस की पासिंग आउट परेड थी। इस दौरान तालिबान के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। लेकिन, जैसे ही सिराजुद्दीन मंच पर पहुंचा तो सब हैरान रह गए। ----
15 अगस्त 2021 को तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया था। इसके बाद उसने सरकार बनाई। इस सरकार में कई ऐसे आतंकी चेहरे शामिल थे, जिन पर अमेरिका ने इनाम घोषित कर रखा है। अब तक मुल्ला बरादर और हसन अखुंदजादा मीडिया के सामने आ चुके हैं, लेकिन सिराजुद्दीन पहली बार कैमरों के सामने आया और भाषण भी दिया।

उसने कहा- आपकी संतुष्टि और भरोसे के लिए आज मैं मीडिया के सामने आया हूं। आपसे बात भी कर रहा हूं। हमें अपने काम से लोगों का भरोसा जीतना है और इसके लिए कोशिश करनी होगी।

 यह पुलिस की पासिंग आउट परेड थी। पुलिस होम मिनिस्टर को रिपोर्ट करती है। दरअसल, दो दिन पहले कुनार प्रांत में तालिबान की कथित पुलिस ने एक युवा लड़के को मार डाला था। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि वो अपने भाई की शादी में म्यूजिक बजा रहा था। तालिबान कहते हैं कि इस्लाम और शरिया में संगीत की कोई जगह नहीं है। इस घटना की काफी आलोचना हो रही थी। हत्यारे तालिबानियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

सिराजुद्दीन ने कहा- मैं पुलिस से कहना चाहता हूं कि वो लोगों की देखभाल और उनकी मदद करें, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि उन पर रहम भी दिखाएं। जो अफगानी विदेश चले गए हैं, मैं उनसे वतन लौटने की अपील भी करता हूं।

 पाकिस्तान-अफगानिस्तान के कबायली इलाके में रहने वाले एक समुदाय को हक्कानी कबीला कहा जाता है। दरअसल, ये हक्कानिया मस्जिद और मदरसे से जुड़े लोग होते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो हक्कानी किसी जाति का नाम नहीं है, बल्कि एक खास मदरसे से निकलने वाले छात्रों को हक्कानी ग्रुप कहा जाता है। इनमें ज्यादातर लोग पाकिस्तान के पेशावर से होते हैं। अमेरिका हक्कानी गुट को हक्कानी नेटवर्क कहता है। पाकिस्तान की बदनाम खुफिया एजेंसी ISI और फौज से इस ग्रुप के बेहद करीबी रिश्ते हैं।

 रीता बहुगुणा के बेटे सपा में शामिल-

22 फरवरी को मयंक ने अखिलेश से मुलाकात की थी।
भाजपा को एक और झटका लगा है। भाजपा सांसद रीता बहुगणा जोशी के बेटे मयंक ने शनिवार को सपा का दामन थाम लिया। आजमगढ़ में मंच से ही अखिलेश ने इसकी घोषणा करते हुए मंयक को मंच पर बुलाया। अखिलेश ने कहा कि रीता बहुगणा जोशी के बेटे मयंक भी अब हमारे साथ आ गए हैं। ये हमारे बहुत बड़े नेता बहुगुणा जी के परिवार से हैं। इनके आने से पार्टी मजबूत होगी

 23 फरवरी को लखनऊ में वोटिंग से ठीक पहले 22 फरवरी को मयंक ने अखिलेश से मुलाकात की थी। इसकी फोटो अखिलेश ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि, तब मयंक ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया था। तभी से मयंक के सपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि रीता बहुगुणा अपने बेटे मयंक के लिए लखनऊ की कैंट सीट से भाजपा से टिकट मांग रही थी। उन्होंने इसके लिए खुद सांसद पद से इस्तीफा देने की भी बात कही थी। लेकिन भाजपा ने उनको टिकट नहीं दिया था।

 बेनजीर भुट्टो की बेटी से ड्रोन टकराया, जिसमें वे घायल हो गईं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी पंजाब में इमरान सरकार के खिलाफ रोड शो कर रही थीं। इसी दौरान उनके चेहरे से एक ड्रोन टकराया, जिसमें वे घायल हो गईं। रैली में आसिफा के भाई और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो भी मौजूद थे। घटना के बाद सिक्योरिटी फोर्स ने तुरंत ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया।-- ड्रोन टकराने के बाद आसिफा नीचे गिर गईं, इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें पांच टांके लगे।----2007 में रावलपिंडी के चुनावी रैली में एक आत्मघाती हमलावर ने बेनजरी भुट्टो की हत्या कर दी थी। भुट्टो के साथ उनकी पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं की भी जान गई थी और 71 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। भुट्टो हत्याकांड में 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

 कोटद्वारा - तेज रफ्तार-बाइक ने ले ली जान 

किशनपुर-त्रिलोकपुर मोटर मार्ग-कलालघाटी चौकी प्रभारी नै दी हादसे की जानकारी --

शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे लछमपुर निवासी पूर्व सैनिक पीएस रावत (52) मोटर साइकिल से किशनपुर बाजार से घर के गेट पर पहुंचे थे। जैसे ही पूर्व सैनिक गेट के अंदर जाने लगे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पूर्व सैनिक सिंचाई नहर की पटरी पर गिर पड़े और अचेत हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर लोग एकत्र हुए और घायल को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी पीएस नेगी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित बाइक सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला युवक एक स्कूल का छात्र है। वह बाइक भी किसी दूसरे की मांग कर लाया था।

 FORCE TODAY NEWS REPORT 06 MARCH 2022

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...