सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तराखंड-पहाड़ियों से लापता लड़के 2- एक्ट्रेस की गई जान

उत्तराखंड-पहाड़ियों से लापता लड़के-- 18/05/2022

पीलीभीत निवासी सन्तोष कुमार (27 वर्ष) और विशाल गंगवार (25 वर्ष) 16 मई को मुनस्यारी से पर्यटक स्थल खलियाटॉप भ्रमण पर गए थे, लेकिन मार्ग भटकने से बीच में लापता हो गए। उन्होंने रेस्क्यू टीम को अपनी लोकेशन भेजी, लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद नहीं मिले। दोनों पर्यटक मंगलवार को गंभीर घायल अवस्था में मिले, जिन्हें प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया।

 मुनस्यारी में दोनों युवा होटल में कमरा लेकर रुके हुए थे। वहां रजिस्टर में उन्होंने अपना नाम विशाल गंगवार निवासी बरेली उत्तर प्रदेश व मोबाइल नंबर 8218220343 व बाइक नम्बर यूपी 25 सीई 9130 दर्ज कराई। विशाल ने अपने साथी का नाम संतोष कुमार बताया था।

शनिवार शाम को जिस समय वह लोग होटल पहुंचे थे, उस वक्त शहर में लाइट नहीं थी। इस कारण होटल कर्मियों ने उन्हें दिन के समय में अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी देने के लिए कहा था।

रविवार सुबह करीब 10:00 बजे दोनों लोग होटल वालों को बिना बताए चले गए, जिस वजह से उनके आधार कार्ड होटल वालों के पास नहीं है। मुनस्यारी पातलठौड़ में खलिया गेट के पास दोनों युवाओं ने आगे जाने के लिए निर्धारित 20 रुपये की पर्ची कटाई। उसमें भी होटल में दर्ज कराया नाम व मोबाइल नंबर लिखाया। इसके बाद दोनों आगे बढ़ गये।

करीब 3:30 बजे विशाल गंगवार ने रेस्क्यू टीम को कॉल किया कि वह मार्ग भटक गए हैं। उनकी बताई लोकेशन पर टीम पहुंची तो वे लोग वहां नहीं थे। सोमवार सुबह 8 बजे फिर विशाल का फोन आया। बचाव दल ने लोकेशन मांगी लेकिन जब रेस्क्यू टीम वहां पहुंची तो वे लोग वहां नहीं मिले।

मुनस्यारी में खलिया क्षेत्र 10 हज़ार 400 फीट की ऊंचाई पर है। वहीं पर दोनों युवा घूमने गए थे। मुनस्यारी में जिस होटल वे रुके थे वहां कमरा भी बंद है। होटल कर्मियों के पास दूसरी चाबी भी नहीं है। इस कारण उनका वास्तविक पता नहीं मिल पाया है। पिछले सप्ताह भी मुम्बई के दो पर्यटक रास्ता भटक गए थे लेकिन लोकेशन बताने पर वे मिल गए थे। बता दें कि रविवार से मुनस्यारी का मौसम भी काफी खराब है।

जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने बताया कि दोनों पर्यटकों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने को हेलीकाॅप्टर की व्यवस्था भी कर दी गई थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू करना संभव नहीं हो सका। दोनों पर्यटकों को एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया।

  ज्यादा स्कूटी चलाने से बिगड़ सकता है बॉडी पोस्चर,

 स्कूटी की सवारी लड़कियों की हड्डियों और मसल्स को खराब कर रही है। अगर रोज लंबे वक्त तक स्कूटी ड्राइव कर रही हैं तो बॉडी पोस्चर बिगड़ सकता है। सीधा बैठने या स्कूटी चलाने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। खराब सड़कों और हाई स्पीड ब्रेकर्स से झटके लगने से बॉडी में वाइब्रेशन होता है। इससे स्पोंडिलाइटिस भी हो सकता है। एक्सरसाइज करने से कमर दर्द, पीठ दर्द से छुटकारा मिल सकता है। दूध, दही, छाछ, पनीर, अंडा, ड्राई फ्रूट्स, गुड़ शामिल करें। खट्टे फल, हरी सब्जियां, मशरूम और काले चने खाने से हड्डियां मज़बूत होती हैं।

वजन कम के चक्कर में एक्ट्रेस की गई जान
कन्नड़ सिनेमा की 21 वर्षीय फेमस टीवी एक्ट्रेस चेतना राज की मौत हो गई है। एक्ट्रेस ने बेंगलुरू के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। रिपोर्ट्स की मानें तो चेतना को 'फैट फ्री' सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शाम को अभिनेत्री की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा और उनका निधन हो गया।

सर्जरी के बाद से एक्ट्रेस को कुछ बेहतर नहीं लग रहा था। इसलिए देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लंबे समय तक वह दर्द झेल नहीं पाईं और मात्र 21 की उम्र में ही उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता को सर्जरी के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी और वह अपने दोस्तों के साथ ही अस्पताल चली गई थीं। वहीं अब चेतना के माता-पिता डॉक्टर पर लापरवाही का इल्जाम लगा रहे हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर की गलती की वजह से उनकी बेटी की असमय मौत हो गई है। चेतना के परिवार वालों ने पास के थाने में अस्पताल कमेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...