सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बोरवेल में फंसी मासूम-2-धरती के नजदीक उल्का पिंड-3-PM मोदी समरकंद पहुंचे

 FORCE TODAY NEWS REPORT ANUSHA 16-SEP-2022

 बोरवेल में फंसी मासूम-

राजस्थान में बांदीकुई (दौसा) के आभानेरी के पास 2 साल की बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी थी, 

बच्ची को बचाने के लिए बाेरवेल के बगल में 100 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा जा रहा था। करीब 50 फीट तक गड्‌ढा खोदा जा चुका था। रस्सी से बांध कर पानी की बोतल बच्ची तक पहुंचाई गई थी। पानी पीने के लिए बोतल पर निप्पल भी लगी हुई थी। यह सारी कवायद कैमरे में दिख रही थी। बच्ची को सकुशल देख परिवार वालों के साथ ही टीम ने भी राहत की सांस ली थी।

गांव में देवनारायण गुर्जर की बेटी अंकिता सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास ही एक ओपन बोरवेल है। खेलते-खेलते अचानक वह उसी बोरवेल में गिर गई। काफी देर तक बच्ची घर के बाहर नजर नहीं आई तो परिवार वाले परेशान हो गए। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच, बोरवेल से उसके रोने की आवाज आई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची थी।

 थोड़ी देर के लिए तेज बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था। बाद में एनडीआरएफ की टीम भी बच्ची को बचाने के लिए पहुंच गई थी। बच्ची के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा बोरवेल में डाला गया था। कैमरा दिखते ही बच्ची ने उसे पकड़ने की भी कोशिश की। इधर, जैसे ही मां को पता चला तो वह भी उसे देखने मौके पर पहुंच गई थी। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बच्ची मूवमेंट कर रही थी और कैमरे को पकड़ने की भी कोशिश की थी।  

देसी जुगाड़ से सुरक्षित निकाला।
मासूम को एनडीआरएफ टीम ने देसी जुगाड़ से सुरक्षित निकाला। यह देसी जुगाड़ जालोर जिले के बागोड़ा क्षेत्र के रहने वाले मादाराम की तकनीक पर बनाया गया। मादाराम इससे पूर्व सात बार बोरवेल में फंसे मासूमों को निकाल चुके हैं।

ऐसे बनाया देसी जुगाड़
देसी जुगाड़ के लिए बराबर लंबाई के पाइप जैसे रॉड लिए जाते हैं। इनको 10-10 फीट पर बांधा जाता है और लास्ट में एक छल्ला होता है। छल्ले लगी रॉड को बोरवेल में उतारा जाता है। इस पर कैमरा भी जोड़ा जाता है। इससे पता चलता है कि बच्चा जुगाड़ में फंसा या नहीं।

मास्टर रस्सी का कंट्रोल बाहर खड़े साथी के पास रहता है। इस पूरे स्ट्रक्चर को बोरवेल में उतारा जाता है। जैसे ही यह स्ट्रक्चर बच्चे पर जाता है। तो उस मास्टर रस्सी को बाहर से खींचा जाता है, जिससे बच्चा उसमें फंस जाए। जैसे ही बच्चा उसमें फंसता है, बच्चे को बाहर खींच लिया जाता है

 विदेश-

 एक हफ्ते में धरती के नजदीक आएंगे 5 उल्का पिंड-

पृथ्वी के नजदीक आने वाले उल्का पिंड का नाम 2005 RX3 है। यह 62,820 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। यह ऑब्जेक्ट 18 सितंबर को धरती के 47 लाख किलोमीटर करीब आएगा। कॉसमिक स्केल पर देखें तो यह दूरी ज्यादा नहीं है।

स्पेस एजेंसी के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड 2005 में यानी 17 साल पहले हमारे करीब से गुजरा था। तब से लेकर अब तक नासा की जेट प्रोपल्जन लैबोरेटरी इस पर नजर बनाए हुए है। अनुमान है कि अब अगली बार यह मार्च 2036 में धरती के पास से गुजरेगा।

नासा ने 10 सितंबर को एक चेतावनी जारी कर बताया था कि 11 से 18 सितंबर के बीच 5 उल्का पिंड पृथ्वी के करीब आएंगे। इनमें से एक 2005 RX3 है।

 PM मोदी समरकंद पहुंचे

आज से उज्बेकिस्तान में दो दिवसीय शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन, यानी SCO की बैठक शुरू हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए PM नरेंद्र मोदी गुरुवार रात 9 बजकर 46 मिनट पर समरकंद पहुंच गए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 14 सितंबर को ही समरकंद पहुंच गए थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी इस मीटिंग में शिरकत करेंगे।

 

 FORCE TODAY NEWS REPORT MS. ANUSHA 

ID-6093-FTN/KOT/UK 

Grievance Officer Cell-no-7454969407

M.Dir- Cell-no-7454969408

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...