सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोटद्वार में भारी तबाही, 2- चंद्रयान-3 ने चांद की नई PHOTOS भेजीं--

  23 AUG 2023 FORCE TODAY NEWS

कोटद्वार में भारी तबाही,

तेलीसोत के उफान में एक कार बह गई। चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को करीब नौ बजे कलालघाटी निवासी केशव सिगड्डी से किशनपुर की ओर कार से आ रहा था। तेलीस्रोत गदेरे को पार करते हुए कार बीच में ही बंद हो गई। चालक तुरंत कार से निकला और ट्रैक्टर की मदद से कार को रस्सी से बांधकर बाहर निकालने का प्रयास करने लगा। इतने में अचानक स्रोत का जलस्तर बढ़ गया और कार पर बांधी गई रस्सी टूट गई। इसके बाद उफान में कार बह गई और एक किमी आगे लोकमणिपुर में फंस गई। गदेरा उफान पर बहने से रपटे के दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। वहीं कण्वाश्रम-मवाकोट मार्ग पर दो जगह स्रोत में अत्यधिक जलस्तर बढ़ जाने से आवागमन ठप हो गया। कोटद्वार से ग्रोथ सेंटर आने वाले कर्मचारी और स्कूली बच्चे वहीं से कोटद्वार लौट गए। बताया कि सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। लोगों को स्रोतों और नदी पार करने से रोका जा रहा है।
बारिश से लोनिवि की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। मलबा आने से लोनिवि दुगड्डा की 11, लैंसडौन की 12 और बैजरो की 6 सड़कों पर आवाजाही बाधित रही। मार्ग बंद होने से इन मार्गों से जुड़े सैकड़ों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। ग्रामीण कई किमी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। लोनिवि लैंसडौन के अधिशासी अभियंता पीएस बिष्ट ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। जेसीबी मलबे को हटाकर बंद मार्ग खोलने में जुटी है। लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत नालीखाल-बंचूरी-नैल-कपोलकाटल मार्ग, पौखाल-कण्वाश्रम मार्ग, बैजरो के अंतर्गत थलीसैंण-बूंगीधार-देघाट-जैनल-मानिला-डोटियाल-मरचूला स्टेट हाईवे समेत कई मार्ग अभी बंद हैं।

 चंद्रयान-3 ने चांद की नई PHOTOS भेजीं--

भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। मंगलवार (22 अगस्त) को ISRO ने मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सिस्टम्स को समय-समय पर चेक किया जा रहा है। ये सभी सही तरह से काम कर रहे हैं।

इसके साथ ही इसरो ने चांद की नई तस्वीरें शेयर की हैं। चंद्रयान ने 70 किलोमीटर की दूरी से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) की मदद से ये तस्वीरें खींचीं हैं। वहीं भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।

  23 AUG 2023 FORCE TODAY NEWS



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया...फावड़े से वार ...

  कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश ...  पति की हत्या करने वाली पत्नी. सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के बाद अब ऐसी ही एक खबर मुरादाबाद से सामने है. मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु ने अपने पति रविन्द्र कुमार की हत्त्या बिजनौर के रहने वाले अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद उसकी लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमती रही. फिर कोटद्वार के जंगलों में सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने लावारिश लाश मिलने के बाद शुरू की जांच के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  इस कहानी की शुरुआत तब से होती है जब उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया. फिर लाश की पहचान करने के लिए तफ्तीश शुरू की तो पति-पत्नी और वो की हैरान करने वाली कहानी सामने आई  जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में एक पुराना मकान है. वो इस मकान को बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु इसके खिलाफ थी. ऐसे में उसने प...

video कोटद्वार घराट मैं हत्या का प्रयास

  video कोटद्वार  घराट मैं हत्या का प्रयास यह कहावत अक्सर यह दर्शाती है कि लोग दूसरों के दर्द या परेशानी से दूर रहते हैं और केवल मनोरंजन के लिए मौजूद रहते हैं।

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...