सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

4 साल की बच्ची ने कैंसर के बाद कोरोना को हराया---

इलाज के बाद अल फुतैतिम हेल्थ हब की नर्स से बात करती सिवानी। तस्वीर साभार: GULF NEWS

दुबई में एक भारतीय बच्ची ने 20 दिन तक कोरोना से लड़ने के बाद उसे हराया और घर लौटी। बच्ची का नाम सिवानी है और उसमें कोरोना का संक्रमण उसकी मां से फैला था। सिवाई को इससे पहले कैंसर हो चुका है। पिछले साल कई बार उसकी कीमोथैरेपी हुई और रोगों से लड़ने की क्षमता घटी हुई थी इसके बावजूद उसने कोरोनामुक्त होकर डॉक्टरों को चौका दिया है। ,

सिवानी की मां एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता है। मार्च में उन्हें कोरोना का संक्रमण हुआ तो बेटी और पति दोनों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में सिवानी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। सिवानी के पेरेंट्स इसलिए भी अधिक परेशान थे क्योंकि पिछले साल ही उसे किडनी का एक दुर्लभ कैंसर हुआ था। मेडिकल डायरेक्टर के मुताबिक, कीमोथैरेपी के बाद बच्ची का शरीर कमजोर हो गया था। शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता घट गई थी। ऐसे में कोरोना के संक्रमण के बाद डॉक्टर चिंतित थे कहीं संक्रमण गंभीर रूप न ले ले  कैंसर से उबरने के बाद संक्रमण के इलाज के दौरान सिवानी का खास ख्याल रखा गया। लगातार दो दिन तक जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उसे निगरानी में रखा गया। अब वह 14 दिन अपने घर में क्वारेंटाइन में रहेगी। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, बच्ची की मां फिलहाल अभी अस्पताल में है और उम्मीद है वह जल्द ही रिकवर होंगी।   
मां-बेटी के इलाज के दौरान काफी सावधानी बरती गई ताकि दोनों में तनाव की स्थिति न बने। सिवानी के मामले में इलाज के दौरान उसकी हर रिपोर्ट पर नजर रखी जा रही थी। पिछले साल वह कैंसर से रिकवर हुई थी लेकिन हमारी कोशिश थी कि वायरस के संक्रमण का असर उसकी किडनी पर न हो। फिलहाल इलाज सफल रहा और उसे छुट्‌टी दे दी गई। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया...फावड़े से वार ...

  कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश ...  पति की हत्या करने वाली पत्नी. सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के बाद अब ऐसी ही एक खबर मुरादाबाद से सामने है. मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु ने अपने पति रविन्द्र कुमार की हत्त्या बिजनौर के रहने वाले अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद उसकी लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमती रही. फिर कोटद्वार के जंगलों में सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने लावारिश लाश मिलने के बाद शुरू की जांच के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  इस कहानी की शुरुआत तब से होती है जब उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया. फिर लाश की पहचान करने के लिए तफ्तीश शुरू की तो पति-पत्नी और वो की हैरान करने वाली कहानी सामने आई  जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में एक पुराना मकान है. वो इस मकान को बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु इसके खिलाफ थी. ऐसे में उसने प...

video कोटद्वार घराट मैं हत्या का प्रयास

  video कोटद्वार  घराट मैं हत्या का प्रयास यह कहावत अक्सर यह दर्शाती है कि लोग दूसरों के दर्द या परेशानी से दूर रहते हैं और केवल मनोरंजन के लिए मौजूद रहते हैं।

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...