सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

2-BIG NEWS-शर्मनाक -रिश्‍वत नहीं दी तो 6 साल के मासूम से खिंचवाया स्‍ट्रेचर;OR-गैंगस्टर विकास दुबे की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट -


  • शर्मनाक: रिश्‍वत नहीं दी तो 6 साल के ...

  • देवरिया में शर्मनाक घटना:रिश्‍वत नहीं दी तो 6 साल के मासूम से खिंचवाया स्‍ट्रेचर; वीडियो वायरल, अस्पताल प्रशासन ने पल्ला झाड़ा-

    • परिवार की स्थिति बार-बार इतने रुपए देने की नहीं थी इसीलिए उन्‍होंने पैसे देने से मना कर दिया
    • कर्मचारियों ने कहा कि यदि 30 रुपए नहीं देने हैं तो मरीज को खुद ही ड्रेसिंग रूम ले जाना होगा
    • उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मानवता को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। देवरिया जिला अस्‍पताल में छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए मरीजों से रिश्‍वतखोरी का खुलासा सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो से हुआ है। इस वीडियो में छह साल का एक मासूम स्‍ट्रेचर को धक्‍का देकर मरीज को ले जाते हुए नज़र आ रहा है। स्‍ट्रेचर पर मासूम के नाना लेटे हुए हैं। 

      देवरिया के बरहज क्षेत्र के गौरा गांव निवासी छेदी यादव पिछले दिनों मारपीट की एक घटना में घायल हो गए थे। उन्‍हें देवरिया जिला अस्‍पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। छेदी यादव की बेटी बिन्‍दू ने बताया कि तीन-चार दिन से वह अपने पिता के साथ जिला अस्‍पताल में हैं। यहां उन्‍हें ड्रेसिंग के लिए बीच-बीच में ड्रेसिंग रूम में ले  जाना होता है।

      स्ट्रेचर के लिए 30 रुपए मांगते हैं कर्मचारी

      बिंदू देवी ने बताया कि अस्‍पताल के कर्मचारी हर बार स्‍ट्रेचर के लिए 30 रुपए की मांग करते हैं। परिवार की स्थिति बार-बार इतने रुपए देने की नहीं थी सो उन्‍होंने मना कर दिया। इस पर अस्‍पताल कर्मियों ने छेदी यादव को ड्रेसिंग के लिए ले जाने से मना कर दिया। उन्‍होंने कहा कि यदि 30 रुपए नहीं देने हैं तो मरीज को खुद ही ड्रेसिंग रूम ले जाना होगा। तब बिंदू देवी अपने छह साल के बच्‍चे शिवम यादव की मदद से पिता को ड्रेसिंग रूम तक ले गईं। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 

      अस्‍पताल प्रशासन ने पल्‍ला झाड़ा 
      छह साल के मासूम का स्‍ट्रेचर चलाते वीडियो वायरल होने से जिला अस्‍पताल में हड़कम्‍प मच गया है। इस घटना के बाद अफसरों का रुख पल्‍ला झाड़ने वाला है। पूछे जाने पर सीएमएस डा.छोटेलाल ने कहा कि उन्‍हें इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है। पता कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी।


  • Vikas Dubey suffered two bullet injuries on chest, one on waist ...

  • -10 जुलाई को कानपुर के पास एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में विकास दुबे मारा गया था
  • -9 जुलाई को विकास उज्जैन में पकड़ा गया था, एसटीएफ उसे कानपुर लेकर आ रही थी

उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के 10 दिन बाद उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई। इसमें बताया गया कि विकास के शरीर में पुलिस की तीन गोलियां आर-पार हुई थीं। शरीर में जख्म के 10 निशान भी मिले हैं।

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, एक गोली दाहिने कंधे और अन्य दो बाएं सीने की तरफ लगी थीं। दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में चोटें आई थीं। 6 जख्म गोलियों के हैं। जबकि अन्य 4 जख्म शरीर के दाहिने हिस्से में थे। ये गोलियां लगने के बाद गिरने से हुए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10 इंजरी का जिक्र
फॉरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में 10 इंजरी का जिक्र है। इनमें 6 इंजरी गोलियों की हैं। यानी 3 गोलियां आर-पार हुई हैं। पहली गोली विकास के कंधे पर लगी। अन्य दो गोलियां सीने पर लगीं। उसके सिर पर हल्का-सा जख्म और सूजन भी थी। कोहनी फट गई थी। पेट और पसली में भी थोड़ा गहरा जख्म और सूजन आई। एसटीएफ ने एनकाउंटर में दावा किया था कि विकास ने उन पर गोली चलाई, तब उन्होंने जवाबी कार्रवाई की। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में यह साफ नहीं हो सका है कि गोली कितनी दूरी से चलाई गईं।

विकास दुबे उज्जैन से पकड़ा गया, कानपुर के पास मुठभेड़
कानपुर जिले के बिकरु गांव में 2 जुलाई की रात तीन थानों का पुलिसबल गैंगस्टर विकास दुबे काे पकड़ने गया था। यहां विकास और उसकी गैंग ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। इसमें सीओ समेत 8 पुलिसवाले मारे गए थे। जबकि 7 पुलिसवाले जख्मी हुए थे। घटना के बाद विकास फरार हो गया था। वह घटना के 7वें दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया। वहां से हिरासत में लेकर आते समय दूसरे दिन यानी 10 जुलाई को एसटीएफ की गाड़ी कानपुर के पास पलट गई। हादसे के बाद विकास ने भागने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...