सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरोना -7.20 लाख केस update

Jul 07, 2020, 02:50 AM -- देशभर की 1105 कोरोना टेस्ट लैब में करीब 1 करोड़ लोगों की जांच हुई, सिर्फ 7% संक्रमित मिले; देश में अब तक 7.20 लाख केस


  • -24 घंटे में 22,500 मरीज बढ़े, 15256 ठीक हुए, 473 की मौत हुई; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5368 केस आए
  • -आगरा में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए ताजमहल नहीं खोला जाएगा, आज से खुलना था
  • 1105 कोरोना टेस्ट लैब : आईसीएमआर
    देश भर में काेरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या लगातार बढ़ती हुई 1,105 हो गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली सूची में पांच लैब और जुड़ गयी हैं।

    इनमें सरकारी लैब की संख्या 788 तथा निजी लैब की 317 है। इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 592 (सरकारी: 368 , निजी: 224) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 421 (सरकारी: 387, निजी: 34) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 92 (सरकारी: 33, निजी: 59) हैं। इन 1,105 लैब ने 05 जुलाई को कोराेना वायरस के कुल 1,80,596 नमूनों की जांच की। इस तरह अब तक कुल 99,69,662 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

  • -दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश भारत / रूस को पीछे छोड़ा, जहां 10 दिन में कोरोना के 67,634 मरीज बढ़े; भारत में इस दौरान 2 लाख से ज्यादा केस आए

  • -
    • रूस में अब तक 6 लाख 81 हजार 251 संक्रमित मिल चुके, इनमें 4 लाख 50 हजार 750 मरीज ठीक हो चुके
    • भारत में अब तक 6 लाख 95 हजार 396 संक्रमित मिल चुके, इनमें 4 लाख 09 हजार 083 मरीज ठीक हो चुके
  • ---भारत में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। इसके बाद मामले तेजी से बढ़ने लगे। महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और अब 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे। वहीं, 5 से 6 लाख होने में 5 दिन लगे। 

  • Coronavirus Report Is Not Coming In Banswara - बांसवाड़ा ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...