सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस के सामने लेटकर बोला- मुझ पर रहम करो-विकास दुबे के गुर्गों

 In the Bikeru case, a prize of 50 thousand rupees and Vikas Dube's ...

उमाकांत गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचा-

उत्तर प्रदेश के कानपुर शूटआउट मामले में गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला ने शनिवार को चौबेपुर थाने में सरेंडर कर दिया। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उमाकांत सुबह पत्नी और बेटी के साथ थाने पहुंचा। गले में एक तख्ती टांग रखी थी, जिस पर लिखा था-

‘‘मेरा नाम उमाकांत शुक्ला उर्फ गुड्डन पुत्र मूलचंद शुक्ला निवासी बिकरू थाना चौबेपुर है। मैं बिकरू कांड में विकास दुबे के साथ शामिल था। मुझे पकड़ने के लिए रोज पुलिस तलाश कर रही है, जिससे मैं बहुत डरा हुआ हूं। मुझे बहुत आत्मग्लानि है। मैं खुद पुलिस के सामने हाजिर हो रहा हूं। मेरी जान की रक्षा की जाए, मुझ पर रहम किया जाए।’’

गिरफ्तार कर लो, मैं ही उमाकांत शुक्ला बिकरू कांड वाला
पुलिसकर्मी कुछ देर तो उमाकांत को पहचान ही नहीं पाए। फिर जब खुद ही कहने लगा कि मैं उमाकांत हूं और विकास दुबे के साथ उस रात घटना को अंजाम दिया था। मुझे गिरफ्तार कर लो और मेरी रक्षा करो, इतना सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई और उसे हिरासत में ले लिया।

बेटी बोली- मेरे पापा को माफ कर दीजिए
उमाकांत की बेटी छवि ने थाने में अधिकारियों से कहा कि मेरे पापा को माफ कर दीजिए। वे हाजिर होने आए हैं। आप लोगों की शरण में आए हैं। मेरे पापा को बख्श दिया जाए।

उमाकांत ने कबूला- पुलिस पर गोली चलाई, हथियार भी लूटे थे
पूछताछ में उमाकांत ने बताया कि घटना वाली रात वह अमर दुबे, अतुल दुबे, प्रेमकुमार, प्रभात मिश्रा, हीरू, शिवम, जिलेदार, राम सिंह, रमेशचन्द्र, गोपाल सैनी, अखिलेश मिश्रा, विपुल, श्यामू ,राजेन्द्र मिश्रा, बाल गोविंद दुबे, दयाशंकर अग्निहोत्री और विकास दुबे के साथ छत पर था। पुलिसवालों के आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गैंग के लोग पुलिसवालों के हथियार लूट कर ले गए थे। मैं पुलिस के डर से भाग गया था।

बिकरू कांड में विकास दुबे समेत 7 लोगों का एनकाउंटर हो चुका
बिकरू कांड में विकास गैंग की फायरिंग में 8 पुलिसवाले मारे गए थे। जबकि 6 घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 20 से ज्यादा नामजद समेत 50-60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब तक विकास दुबे समेत 7 बदमाश एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।


कार नहर में गिरने से चार लोग डूबे, सभी लोग बरेली से चंडीगढ़ जा रहे थे

गाजियाबाद: गाजियाबादः नहर में गिरी ...

त्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक कार मसूरी नहर में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची टीमों ने राहत कार्य शुरू किया। नहर के अंदर गिरी कार निकाल ली गई है लेकिन कार सवार अभी भी लापता हैं। घटना मसूरी इलाके की है। लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में चार लोग सवार होकर बरेली से चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में मसूरी गंगनगर के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार तेज रफ्तार चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। एनएच-9 पर कार डिवाइडर से जा टकराई। कहा जा रहा है कि देर रात होने के कारण ड्राइवर को झपकी आ गई और उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया।

रात लगभग 2 बजे शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
कार डिवाइडर से जाकर टकराई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह डिवाइडर के ऊपर से होकर सीधे नहर में जा गिरी। रात लगभग दो बजे मौके पर पहुंची गोताखोर और एनडीआरएफ की टीमों ने सर्च अभियान शुरू किया। शनिवार सुबह नहर से एक युवक की लाश बरामद की गई जबकि तीन की तलाश अभी जारी है। टीम ने क्रेन की सहायता से नहर में गिरी कार भी बाहर निकाल ली है। कार में सवार बरेली के रहने वाले थे। उनके नाम पंकज उर्फ परमवीर (28), आशीष ध्यानी (30), विन्नी (29), संजीव उर्फ मोनू (38) बताए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...